राजस्थान: भाजपा ने चुनावी घोषणापत्र जारी किया, बालिकाओं के लिए बचत बांड का वादा,यहां पढ़े

By: Team Aapkisaheli | Posted: 16 Nov, 2023

राजस्थान: भाजपा ने चुनावी घोषणापत्र जारी किया, बालिकाओं के लिए बचत बांड का वादा,यहां पढ़े
जयपुर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने गुरुवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया, जिसमें पार्टी ने बालिकाओं के लिए बचत बांड, मेधावी बालिकाओं को मुफ्त स्कूटी, भ्रष्टाचार के मामलों की एसआईटी जांच और महिलाओं के लिए हर जिले में "महिला थाना" का वादा किया गया है।


भाजपा का संकल्प पत्र :
1. हर ​एक जिले में महिला थाना खोला जाएगा और हर थाने में महिला डेस्क होगी। हर सिटी में Anti Romeo Squad बनाया जाएगा।

2. एक compensation policy बनेगी, जिसमें जिन किसानों की भूमि कुर्क की गई है, उनको हम कैसे कंपनसेट कर सकते हैं और मुख्यधारा में ला सकते हैं, इस पर काम किया जाएगा।


3. महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना शुरू की जाएगी। जिसमें भाजपा सरकार नवजात बच्चियों को 2 लाख का सेविंग बांड देगी। ,जिसमे 6वी क्लास में पहुंचेगी तो 6000 डाले जायेंगे ,9वी क्लास में जाने पर 8000 रूपये ,10वी क्लास में 10000 रूपये डाले जायेंगे ,11वी क्लास में 12000 ,12 में जाने पर 14000 डाले जायेंगे ,21 साल के होने पार 1लाख रूपये डाले जायेंगे।

4. मातृत्व वंदना योजना के तहत महिलाओं को दिए जा रहे 5,000 रुपये को बढ़ाकर 8,000 किया जाएगा।

5.उज्ज्वला धारक को 450 प्रति सिलेंडर सब्सिडी देंगे।


6.गेंहू की उपज को प्रति क्विंटल 2,700 रुपये में खरीदा जाएगा और ये एमएसपी के ऊपर बोनस दिया जाएगा।

7.मुख्यमंत्री फ्री स्कूटी योजना के अंतर्गत, 12वीं पास करने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी देंगे।
8. पीएम किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाकर 12000 रुपये प्रति वर्ष करेंगे

9. IIT की तर्ज पर राजस्था इंस्टीटूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी व एम्स की तर्ज पर रिम्स स्थापित करेंगे।


10. प्रदेश के युवाओ को अगले पांच वर्षो में 2.5 लाख सरकारी नौकरिया दी जाएगी।


11. प्रदेश में 15000 डॉक्टर व 20000 नए पेरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी।


12 मानगढ़ धाम को भव्य ट्राइबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जायेगा


13. प्रदेश के सभी गरीब परिवारों की छात्राओं को केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी।


14. लखपति दीदी योजना के तहत 6 लाख से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।


15. हर बेघर को घर देते के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू की जाएगी।


16. आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के छात्रों को यूनिफॉर्म आदि के लिए 1200 रूपये की वार्षिक सहायता प्रदान की जाएगी।


17. 40000 करोड़ रूपये के निवेश के साथ भामाशाह हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू किया जायेगा।


18. पेपर लीक समेत अन्य घोटालों की जांच के लिए SIT का गठन किया जायेगा।


19. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों को 5 साल तक मुफ्त राशन दिया जायेगा।


जे.पी. नड्डा ने कहा ये संकल्प पत्र राजस्थान के विकास का रोडमैप है। कांग्रेस पांच सालो में पांच बातो के लिए जानी गई है जिसमे 1. भ्र्ष्टाचार में राजस्थान में नंबर 1 है। 2. महिलाओं के साथ क्राइम में राजस्थान नंबर 1 है। 3. राजस्थान में किसानों का तिरस्कार किया गया है। 4. राजस्थान में पेट्रोल -डीज़ल का वैट सबसे ज्यादा है। जल जीवन मिशन में राजस्थान में 20 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है।ये संकल्प पत्र राजस्थान के जन जन का संकल्प है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय

पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...

गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0