पूनम यादव: क्रिकेटर बनने के खिलाफ थे पिता, स्टेडियम जाने पर मिलते थे ताने, भारत के लिए खेल चुकी हैं चार विश्व कप

By: Team Aapkisaheli | Posted: 23 , 2026

पूनम यादव: क्रिकेटर बनने के खिलाफ थे पिता, स्टेडियम जाने पर मिलते थे ताने, भारत के लिए खेल चुकी हैं चार विश्व कप

स्पोर्ट्स डेस्क। नई दिल्ली 

पूनम यादव की गिनती भारत की सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में की जाती है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पूनम ने अपनी घूमती गेंदों के दम पर विश्व क्रिकेट में अलग पहचान बनाई। हालांकि, उनका यह सफर चुनौतियों से भरा रहा। पूनम का जन्म 24 अगस्त, 1991 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ। पूनम को शुरुआत से ही क्रिकेट से खास लगाव था और वह अपने जबरदस्ती अपने बड़े भाई के साथ मैदान पर जाया करती थीं। 


पूनम बचपन में लड़कों संग क्रिकेट खेलती थीं और धीरे-धीरे उन्होंने अपनी घूमती गेंदों के दम पर हर किसी को प्रभावित करना शुरू कर दिया। हालांकि, पूनम के माता-पिता नहीं चाहते थे कि वह क्रिकेट की दुनिया में अपना करियर बनाएं। पिता हमेशा उन्हें क्रिकेट खेलने से रोकते और डांटते थे। मगर पूनम इस खेल में अपना करियर बनाने की ठान चुकी थीं। 

महज 8 साल की उम्र में पूनम ने स्टेडियम में पहली बार कदम रखा। वह एक बार अकेले ही स्टेडियम चली गई थीं और घर कोच हेमलता काला के साथ लौटी थीं, ताकि वह उनके पिता को क्रिकेट खेलने के लिए मना सकें। पूनम जब स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए जाया करती थीं, तो रिश्तेदार उनके माता-पिता को ताने दिया करते थे। हालांकि, इसके बावजूद पूनम के माता-पिता ने उन पर भरोसा कायम रखा। 

घरेलू क्रिकेट में पूनम का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा और उन्हें सेंट्रल जोन टीम में शामिल किया गया। जल्द ही वह उत्तर प्रदेश की टीम का भी हिस्सा बन गईं। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम उन्हें साल 2013 में मिला। पूनम को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका मिला। इसके 7 दिन बाद ही वह वनडे टीम में भी शामिल हो गईं। 

पूनम भारत के लिए अब तक 72 टी20 इंटनरेशनल मुकाबले खेल चुकी हैं और इस दौरान उन्होंने 98 विकेट निकाले हैं। वहीं, 50 ओवर के फॉर्मेट में पूनम 58 मुकाबलों में 80 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। भारत के लिए पूनम ने एकमात्र टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2014 में खेला था। 2017 और 2022 में हुए वनडे विश्व कप में पूनम भारतीय टीम का हिस्सा रहीं। 

उन्होंने भारतीय टीम को 2017 में फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, 2018 और 2020 में हुए टी20 विश्व कप में भी पूनम ने अपनी शानदार गेंदबाजी से खूब वाहवाही बटोरी। हालांकि, वह 2022 के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रही हैं। पूनम को साल 2019 में सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। -आईएएनएस

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!

क्या सचमुच लगती है नजर !

घरेलू उपाय से रखें पेट साफ


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0