चुनौती से भरा रहा ‘सेक्रेड गेम्स 2’ का वह सीक्वेंस : पंकज त्रिपाठी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 02 , 2019

चुनौती से भरा रहा ‘सेक्रेड गेम्स 2’ का वह सीक्वेंस : पंकज त्रिपाठी
मुंबई। अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने ‘सेक्रेड गेम्स’ के दूसरे सीजन में 11 मिनट का एक मोनोलॉग वन-टेक शॉट दिया है, जिसे वहअपने अब तक के कार्यकाल का सबसे चुनौतीपूर्ण सीक्वेंस मानते हैं।

नेटफ्लिक्स के इस लोकप्रिय शो में पंकज गुरुजी के किरदार में नजर आएंगे, जो गणेश गाइतोंडे के ‘तीसरे बाप’ के रूप में भी लोकप्रिय है।

पंकज ने बताया, ‘‘‘सेक्रेड गेम्स 2’ में एक सीन करने के दौरान वन-टेक में मुझे एक मोनोलॉग कहना था, जो कि मेरे लिए अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण शॉट था।’’

अभिनेता ने आगे कहा, ‘‘वह जादुई अनुभव था और उस खास सीन के शूट के लिए मुझे काफी वक्त देना पड़ा। मुझे याद है कि अनुराग ने मुझे फिर से इसे बोलने के लिए कहा था, तब तक किसी को नहीं पता था कि यह इतना लंबा खिंचेगा।’’

‘सेक्रेड गेम्स 2’ 15 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा।

(आईएएनएस)

पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज

ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0