भोजपुरी में रैप करने के बारे में कोई भी नहीं सोच सकता था: मनोज बाजपेयी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 23 , 2020

भोजपुरी में रैप करने के बारे में कोई भी नहीं सोच सकता था: मनोज बाजपेयी
मुंबई । अभिनेता मनोज बाजपेयी को नए सिंगल बंबई में का बा में उनके रैपिंग कौशल के लिए सराहा जा रहा है। गाने को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता का कहना है कि इसकी सफलता के पीछे का कारण यह है कि गाना मूलभाषा में है और यह प्रवासी मुद्दे से संबंधित है।

सभी उम्र के लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे गीत के बारे में बात करते हुए मनोज ने आईएएनएस को बताया, यह बहुत ही अनोखा रैपिंग है, क्योंकि यह देसी भाषा में है। कोई भी भोजपुरी में रैप करने के बारे में नहीं सोच सकता था और वह भी उस विषय के बारे में जो प्रचलित है।
गाने के लिए फिल्मकार अनुभव सिन्हा के साथ हाथ मिलाने वाले अभिनेता का कहना है कि प्रवासी मुद्दा ऐसा विषय है, जो आज नहीं जन्मा है।

अभिनेता ने कहा, प्रवासी समस्या लंबे समय है। लोग अपने घरों को छोड़कर जिंदगी की तलाश में बड़े शहरों में जा रहे हैं, यह समस्या हमेशा से रही है और इसीलिए लोग गाने को पसंद कर रहे हैं। यह फैक्टर काम कर रहा हैं और यह बहुत अच्छी तरह से एक साथ सामने आया है। (आईएएनएस)

गर्लफ्रैंड बनने के बाद लडकियों में आते हैं ये 10 बदलाव

गोपी बहू कितना ग्लैमर अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!

वक्ष का मनचाहा आकार पाएं


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0