सेक्स के दौरान शख्स की मौत, सड़क किनारे फेंका गया शव

By: Team Aapkisaheli | Posted: 25 Nov, 2022

सेक्स के दौरान शख्स की मौत, सड़क किनारे फेंका गया शव
बेंगलुरू । बेंगलुरू में सड़क किनारे मिले 67 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत की जांच में खुलासा हुआ है कि उसकी मौत नौकरानी के साथ सेक्स करते समय हुई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस जांच में पता चला कि नौकरानी ने अपने पति और भाई की मदद से व्यक्ति के शव को चादर और प्लास्टिक कवर से ढक कर ठिकाने लगा दिया।

आरोपियों ने कबूल किया है कि पकड़े जाने के डर से उन्होंने ऐसा किया।

पुलिस के मुताबिक, जेपी नगर के रहने वाले बालासुब्रमण्यम का शव 17 नवंबर को सड़क किनारे से बरामद किया गया।

पुलिस ने जांच शुरू करने के बाद पाया कि वह एक दिन पहले घर से निकला था। अपने पोते को बैडमिंटन क्लास में छोड़ने के बाद उसने अपने परिवार के सदस्यों को फोन किया और कहा कि वह देर से घर आएगा।

जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने सुब्रमण्यनगर पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने जांच में पाया कि वह अपनी प्रेमिका के घर गया था, जो उसकी नौकरानी भी थी।

जांच में आगे खुलासा हुआ कि यौन संबंध बनाने के दौरान उसके सीने में दर्द हुआ और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि शख्स की पिछले साल एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी।

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

--आईएएनएस

घरेलू उपाय से रखें पेट साफ

Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !

गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...


Mixed Bag

  • Love & Romance : क्या अब रिश्तों में डेटिंग गेम्स का अंत हो रहा है?Love & Romance : क्या अब रिश्तों में डेटिंग गेम्स का अंत हो रहा है?
    रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि शुरुआत में यह तरीका थोड़ा कठोर लग सकता है लेकिन लंबे समय के लिए यह सबसे बेहतर है। जब दोनों पार्टनर्स को पता होता है कि वे क्या चाहते हैं तो गलतफहमियों और धोखे की गुंजाइश खत्म हो जाती है।2026 का नया रोमांस चांद-तारों के वादों में नहीं बल्कि साफ नीयत और स्पष्टता में छिपा है।...
  • Fashion Fever: नोज़ पिन देगी आपको सादगी में स्टेटमेंट लुकFashion Fever: नोज़ पिन देगी आपको सादगी में स्टेटमेंट लुक
    ​पहले एक समय था जब नाक छिदवाना केवल शादी या परंपरा से जोड़कर देखा जाता था लेकिन अब यह कूल और इंडिपेंडेंट लुक का हिस्सा है। कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर ऑफिस जाने वाली प्रोफेशनल महिलाओं तक हर कोई नोज़ पिन को अपने लुक का हिस्सा बना रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह चेहरे के फीचर्स को उभारती है। एक छोटी सी चमकती हुई नोज़ पिन पूरे चेहरे की रौनक बदल देती है।...
  • Fashion Funda: इस चिलचिलाती गर्मी में कंफर्ट ही बनेगा आपका सिग्नेचर स्टाइलFashion Funda: इस चिलचिलाती गर्मी में कंफर्ट ही बनेगा आपका सिग्नेचर स्टाइल
    ग्लोबल रनवे से लेकर हमारे लोकल बाजारों तक, इस बार पर्सनालिटी ड्रेसिंग का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। आइए जानते हैं कि इस बार आपके वॉर्डरोब में क्या नया जुड़ने वाला है।...
  • Beauty Tips : गर्मियों की टैनिंग नहीं करेगी परेशान, घर पर बनाए ये प्राकृतिक उबटनBeauty Tips : गर्मियों की टैनिंग नहीं करेगी परेशान, घर पर बनाए ये प्राकृतिक उबटन
    टैनिंग गर्मियों में होने वाली आम समस्या है, जिससे त्वचा का रंग गहरा हो जाता है। धूप की लगातार पड़ने वाली किरणों से बचने के लिए त्वचा मेलेनिन नाम का हॉर्मोन बनाती है, और समय के साथ रंग असमान हो जाता है। अगर सही देखभाल की जाए तो टैनिंग से छुटकारा पाया जा सकता है। टैनिंग हटाने के लिए केवल अस्थायी निखार पर्याप्त नहीं होता।...

Ifairer