कीर्ति कुलहरि ने कही अपनी प्रेम कहानी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 11 Nov, 2019

कीर्ति कुलहरि ने कही अपनी प्रेम कहानी
मुंबई। अभिनेत्री कीर्ति कुलहरि की साहिल सहगल से पहली मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। बाद में साहिल उनके जीवन साथी बन गए। कीर्ति ने नेटफ्लिक्स के चैट शो द ब्रांड न्यू शो के एक एपिसोड में अपनी प्रेम कहानी बताई। शो में उनके साथ बार्ड ऑफ ब्लड में काम कर चुकीं शोभिता धुलिपाला भी थीं।

कीर्ति ने कहा, साहिल से मेरी मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। हम दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लिया। लेकिन दोनों ने कभी बात नहीं की और यूं ही पांच साल गुजर गए।

उन्होंने आगे कहा, फिर अचानक एक शूटिंग के दौरान वह मिला। वह बहुत अच्छा दिख रहा था। उसने फिर मेरा नंबर मांगा। मैंने कहा, नंबर लेते हो तो कभी बात भी किया करो। इस बार लिए नंबर का वह इस्तेमाल करने लगा। अक्सर बात होने लगी, फिर बात आगे बढ़ी और हम दोनों एक-दूजे के हो गए। (आईएएनएस)

गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...

महिलाओं के शरीर पर  तिल,आइये जानते हैं   इसके राज

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0