अमेरिका में बच्चे, भारत में शूटिंग... वाइब के लिए प्रीति जिंटा ने की खूब भागदौड़

By: Team Aapkisaheli | Posted: 08 , 2026

अमेरिका में बच्चे, भारत में शूटिंग... वाइब के लिए प्रीति जिंटा ने की खूब भागदौड़

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई 

अभिनेत्री प्रीति जिंटा की जिंदगी में फिल्मों के साथ-साथ परिवार भी उतनी ही अहमियत रखता है। शादी के बाद से वह लॉस एंजिल्स में पति जीन गुडइनफ और जुड़वां बच्चों जय और जिया के साथ रहती हैं। ऐसे में जब किसी फिल्म की शूटिंग के लिए उन्हें भारत आना पड़ता है, तो दोनों देशों के बीच लगातार सफर करना भी उनके काम का हिस्सा बन जाता है। अपनी आने वाली फिल्म वाइब के दौरान भी प्रीति को कुछ ऐसा ही करना पड़ा। 

अभिनेत्री ने बताया कि शूटिंग काफी बिजी थी, लेकिन इस पूरे सफर में उन्हें मेहनत के साथ खूब मजा भी आया। प्रीति ने कहा, मैंने वाइब फिल्म को इसकी कहानी की वजह से साइन किया। जब मैंने पहली बार फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे कहानी इतनी पसंद आई कि मैं पढ़ते हुए कई बार हंसीं। मेरे लिए यही सबसे बड़ा संकेत था कि फिल्म में कुछ ऐसा है, जो दर्शकों को भी पसंद आ सकता है। अगर एक कलाकार कहानी पढ़कर ही इतना हंस रहा है, तो बाकी कलाकारों के अभिनय और फिल्म के पूरी तरह तैयार होने के बाद उसका असर और भी अच्छा हो सकता है। 

उन्होंने आगे कहा, फिल्म की कहानी पसंद आना एक बात थी, लेकिन इसकी शूटिंग के दौरान सबसे बड़ी चुनौती मेरा परिवार था। मेरे बच्चे अमेरिका में रहते हैं और शूटिंग भारत में हो रही थी। ऐसे में मुझे भारत और अमेरिका, दोनों के बीच आना-जाना पड़ता था। यह सफर काफी थकाने वाला था, लेकिन मैंने इसे अपने काम का हिस्सा मान लिया था। 

प्रीति ने कहा, मैं पहले से ही एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी। इसलिए मैं ऐसा कुछ करना चाहती थी, जिसमें थोड़ा हल्कापन और मस्ती हो। वाइब मुझे इसी कारण ज्यादा पसंद आई। इसमें हमने काफी मेहनत की, लेकिन मजा भी बहुत आया। इस दौरान मुझे काफी कुछ नया सीखने को भी मिला। मैंने इसे खूब एंजॉय किया। प्रीति जिंटा ने करीब आठ साल के ब्रेक के बाद हाल ही में बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी फिल्म बंटवारा 1947 हाल ही 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस पीरियड ड्रामा में उनके साथ सनी देओल नजर आए हैं। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस ने बनाया है। लंबे ब्रेक के बाद पर्दे पर लौटने वाली प्रीति अब लगातार नए प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं। वाइब की बात करें तो इस फिल्म में कुणाल खेमू मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन भी कुणाल खेमू कर रहे हैं। फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। -आईएएनएस

महिलाओं के शरीर पर  तिल,आइये जानते हैं   इसके राज

अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0