रणवीर सेना पर आधारित इंद्राणी की फिल्म रिटर्न ऑफ रणवीर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 25 Feb, 2021

रणवीर सेना पर आधारित इंद्राणी की फिल्म रिटर्न ऑफ रणवीर
पटना/मुंबई। अभिनेत्री इन्द्राणी तालुकदार की लंबे समय से प्रतीक्षित फिल्म रिटर्न ऑफ रणवीर ओटीटी प्लेटफॉर्म फनफ्लिक्स पर खूब देखी और पसंद की जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण अशोक जमुआर ने किया है। इस फिल्म का संगीत टी सीरीज द्वारा लांच किया गया है।

फिल्म राजस्थान में फिल्माई गई है, जो रणवीर सेना से प्रेरित है। निर्देशक जमुआर ने बताया कि यह कहानी बिहार में भूमि कब्जा करने की व्यवस्था और पर्यावरण को बचाने एवं जंगल माफिया के खिलाफ लड़ने के लिए बने संगठन पर आधारित है।

अभिनेत्री इंद्राणी ने कहा कि उनकी फिल्म 2020 में रिलीज होने के लिए तैयार थी। लेकिन कोरोना के कारण, इस फिल्म की रिलीज स्थगित हो गई और आखिरकार इसे फनफ्लिक्स पर रिलीज किया गया।

इस फिल्म में इंद्राणी ने एक अमीर और चुलबुली लड़की निक्की की भूमिका निभाई है।

इंद्राणी इन दिनों प्रतिष्ठित ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कई वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका खुलासा उनके द्वारा बहुत जल्द किया जाएगा।
(आईएएनएस)

गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...

क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0