एशियन गेम्स 2026 में दांव लगाने के लिए तैयार भारतीय महिला रेसलर्स, अंतिम बोलीं- गोल्ड मेडल लाना है लक्ष्य

By: Team Aapkisaheli | Posted: 09 , 2026

एशियन गेम्स 2026 में दांव लगाने के लिए तैयार भारतीय महिला रेसलर्स, अंतिम बोलीं- गोल्ड मेडल लाना है लक्ष्य

स्पोर्ट्स डेस्क। नई दिल्ली 
जापान की धरती पर होने वाले एशियन गेम्स 2026 में दमदार प्रदर्शन करने के लिए भारतीय महिला रेसलर्स पूरी तरह से तैयार हैं। अंतिम पंघाल का कहना है कि वह इस उनका लक्ष्य देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर आना है। अंतिम ने के साथ बातचीत करते हुए कहा, एशियन गेम्स 2026 के लिए मेरी तैयारी बहुत अच्छी है और मैं काफी उत्साहित हूं कि मैं गेम्स में हिस्सा लेने के लिए जा रही हूं। वहां दूसरे देशों की रेसलर्स से मेरे मुकाबले होंगे, तो मैं उसके लिए काफी उत्साहित हूं। मैं भारत के लिए गोल्ड मेडल लाने की पूरी तैयारी में हूं। मेरा लक्ष्य देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है। 

अनुभवी महिला रेसलर निशा दहिया ने कहा, कुश्ती हमेशा से हमारे लिए एक मजबूत खेल रहा है। ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स तक, हमने लगातार मेडल जीते हैं। इस बार भी मुझे टीम से बहुत उम्मीदें हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि हम अपने-अपने वेट कैटेगरी में मेडल जीतेंगे। 

निशा ने बताया कि इस बार भारतीय टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है, जो एशियन गेम्स में अपनी छाप छोड़ने के लिए बेकरार हैं। युवा महिला रेसलर दीपांशी फोगाट पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए जापान जा रही हैं। दीपांशी ने बताया कि उनकी गेम्स के लिए तैयारियां बहुत अच्छी हैं। उन्होंने कहा कि वह देश के लिए मेडल लाने की पूरी कोशिश करेंगी। 

दीपांशी के अनुसार, वह एशियन गेम्स में अपना अब तक का बेस्ट प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगी। दीपांशी ने रेसलर्स के लिए कैंप लगाने और विदेशी कोच की व्यवस्था करने के लिए खासतौर पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का धन्यवाद भी किया। रेसलर मनीषा भनवाला ने कहा कि एशियन गेम्स 2026 में उनका लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना का है। उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय रेसलिंग टीम का काफी मजबूत है और सभी मेडल लाने के दावेदार नजर आ रहे हैं। 

मनीषा ने जापानी कोच अकाइशी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अकाइशी की वजह से रेसलर्स की फिटनेस, स्पीड और ट्रेनिंग करने के तरीके पर काफी फर्क पड़ा है। बतौर कोच पहली बार एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम के साथ जा रहीं भारती बघेल का कहना है कि सभी महिला रेसलर्स इस बार मेडल लाने में सफल रहेंगी। उन्होंने कहा, हम सभी एशियस गेम्स के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हम सभी छह के छह मेडल लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हर किसी का पूरा फोकस गोल्ड मेडल लाने पर है। -आईएएनएस

Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !

ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...

पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0