भारत-अमेरिका ट्रेड डील हमारे लिए बड़ी जीत की तरह : शाइना एनसी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 07 Feb, 2026

भारत-अमेरिका ट्रेड डील हमारे लिए बड़ी जीत की तरह : शाइना एनसी
मुंबई। शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने एक ओर जहां भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की सराहना की, वहीं दूसरी ओर शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत के बयान को लेकर निशाना साधा। भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर प्रतिक्रिया देते हुए शाइना एनसी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने हमेशा संवाद के साथ-साथ भारत की जीत सुनिश्चित करने में विश्वास रखा है। उन्होंने कहा कि यह व्यापार समझौता भारत के लिए बड़ी जीत है, जिससे आयात, निर्यात और मेक इन इंडिया को मजबूती मिलेगी। 

शाइना एनसी ने भरोसा जताया कि आगे भी भारत को ऐसे ही कई और सफल समझौते देखने को मिलेंगे। उन्होंने युवाओं की उपलब्धियों की भी खुलकर तारीफ की। शाइना एनसी ने कहा कि चाहे 19 साल की बेटियां हों, महिलाएं हों या फिर भारतीय क्रिकेट टीम, भारत की प्रतिभा आज पूरी दुनिया में चमक रही है। उन्होंने कहा कि यह जीत कठिन संघर्ष के बाद मिली है और इसके लिए सभी युवाओं और उनके परिवारों को बधाई दी जानी चाहिए। 

शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत के एक पुराने विवादित बयान पर शाइना एनसी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने वाली हर महिला को बहुत संघर्ष करना पड़ता है और इस तरह के अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करना यूबीटी का डीएनए दर्शाता है। 

शाइना एनसी ने कहा कि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने हमेशा लाडकी बहीण का सम्मान रखा है और महिलाओं को सुरक्षा दी है। उन्होंने कहा कि किसी महिला के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करना बेहद शर्मनाक है। बाद में माफी मांग लेने से मामला खत्म नहीं होता, ऐसे मामलों में सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि समाज में एक उदाहरण स्थापित हो सके। 

जब एक सांसद इस तरह महिला का अपमान करता है तो आम नागरिकों पर इसका गलत असर पड़ता है और ऐसे लोगों को आत्ममंथन करना चाहिए। शाइना एनसी ने कहा कि उनके पिता और बालासाहेब ठाकरे घनिष्ठ मित्र थे और बालासाहेब ने उन्हें हमेशा बेटी की तरह माना। अगर बालासाहेब आज जीवित होते तो अरविंद सावंत को दो थप्पड़ लगाते और समझाते कि यह शिवसेना की मूल संस्कृति नहीं है। -आईएएनएस

गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में

आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!


Mixed Bag

Ifairer