मेरी कोई 100 करोड़ वाली फिल्म नहीं, फिर भी मैं इंडस्ट्री की सबसे सफल प्रोड्यूसर्स हूँ: गुनीत मोंगा कपूर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 23 Apr, 2026

मेरी कोई 100 करोड़ वाली फिल्म नहीं, फिर भी मैं इंडस्ट्री की सबसे सफल प्रोड्यूसर्स हूँ: गुनीत मोंगा कपूर

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई 
गुनीत मोंगा कपूर ने अपने करियर में सफलता की परिभाषा ही बदल दी है। बिंदास, शार्प और पूरी तरह ओरिजिनल वो उन कहानियों पर दांव लगाती हैं जो दिल छूती हैं, सिर्फ बिकती नहीं। इंडी फिल्मों को आगे बढ़ाने से लेकर इंडियन स्टोरीटेलिंग को ग्लोबल मंच तक ले जाने तक, उन्होंने खुद को इंडस्ट्री की सबसे रिस्पेक्टेड प्रोड्यूसर्स में शामिल कर लिया है। 

वो इकलौती भारतीय प्रोड्यूसर हैं जिन्हें द एलीफेंट व्हिस्परर्स के लिए ऑस्कर मिला- एक ऐसा मोमेंट जिसने इंडियन कंटेंट को इंटरनेशनल लेवल पर एक अलग पहचान दी। सालों से अपनी कंपनी सिख्या एंटरटेनमेंट के जरिए, गुनीत मोंगा कपूर लगातार ऐसी कहानियों को सपोर्ट करती आई हैं जिनमें दम है, ओरिजिनैलिटी है। चाहे क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्में हों, नए टैलेंट की शुरुआत हो या फिर कल्चरल इम्पैक्ट वाली स्टोरीज- उनकी फिल्मोग्राफी हमेशा रिस्क लेने और नए वॉइसेज़ को प्लेटफॉर्म देने की मिसाल रही है। 

एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर बताया कि हमारे यहां फिल्मों की सफलता अक्सर सिर्फ बॉक्स ऑफिस नंबर से नापी जाती है, जबकि असली वैल्यू कहीं और भी हो सकती है। उनके शब्दों में: सच बताऊं तो मेरी कभी 100 करोड़ वाली फिल्म नहीं रही। लेकिन मैं सबसे सफल प्रोड्यूसर्स में गिनी जाती हूं। इंडिया में 100 करोड़ कमाने से वैलिडेशन मिलता है। लेकिन अगर मैं 15 करोड़ में फिल्म बनाकर 30 करोड़ कमा लूं, तो मेरा ROI हाई है और मैं सफल हूं। ये मैंने थेरेपी में भी सीखा। वरना हेडलाइंस वही बनती हैं—जिसने 100 करोड़ कमाए वो अच्छा, जिसने 500 करोड़ कमाए वो बहुत अच्छा। आज हम अच्छाई-बुराई भी पैसों से माप रहे हैं… हम खुद को कहां ले आए हैं? 

वो आगे कहती हैं कि उनके साथ अभी तक ऐसा नहीं हुआ, लेकिन वो एक दिन 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनाना जरूर चाहती हैं। मेरे पास जो एक्सेस था, मैंने उसी दायरे में काम किया—फर्स्ट-टाइम डायरेक्टर्स, यंग एक्टर्स… मैं उन्हीं लोगों के साथ काम करती हूं जो मेरे साथ काम करना चाहते हैं। मैंने कभी बड़े स्टार या वैलिडेशन का इंतजार नहीं किया कि वही हां बोलेगा तब फिल्म बनेगी। 

उनका ये नजरिया इंडस्ट्री में चल रही एक बड़ी बातचीत को दिखाता है—जहां अब सिर्फ कमाई नहीं, बल्कि क्रिएटिव वैल्यू, सस्टेनेबिलिटी और लॉन्ग-टर्म इम्पैक्ट भी मायने रखता है। आगे बढ़ते हुए, गुनीत मोंगा कपूर सिख्या एंटरटेनमेंट के तहत नए प्रोजेक्ट्स, फ्रेश टैलेंट और अलग-अलग जॉनर की कहानियों पर काम कर रही हैं—और साफ है, उनका फोकस सिर्फ नंबर नहीं, कहानी का असर है।

लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत

क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!


Mixed Bag

Ifairer