मेरा भी मानना है आईपीएल का आयोजन हर हाल में होना चाहिए : पीटरसन

By: Team Aapkisaheli | Posted: 05 Apr, 2020

मेरा भी मानना है आईपीएल का आयोजन हर हाल में होना चाहिए : पीटरसन
मुंबई। कोरोनावायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण का भविष्य अधर में लटका हुआ है। लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आईपीएल फ्रेंचाइजी अभी भी इसके आयोजन को लेकर उम्मीद बनाए हुए हैं। इस बीच, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का मानना है कि आईपीएल का आयोजन हर हाल में होना चाहिए।

पीटरसन ने स्टार स्पोटर्स क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा,  हम कहते हैं कि जुलाई-अगस्त शुरूआत है। वास्तव में मेरा मानना है कि आईपीएल का आयोजन हर हाल में होना चाहिए। मेरा मानना है कि यह क्रिकेट सीजन की शुरूआत है। दुनिया भर में हर एक खिलाड़ी आईपीएल खेलने के लिए बेताब है।

पूर्व कप्तान ने कहा, एक तरीका यह हो सकता है कि फ्रेंचाइजियों को कुछ पैसे मिलें, ऐसी स्थिति होने पर आप तीन स्थानों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जोकि फैन्स के लिए पूरी तरह से बंद हैं। खिलाड़ी अभी भी बाहर आ सकते हैं और तीन-सप्ताह का टूर्नामेंट खेल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि फैन्स घर से भी इसका आनंद ले सकते हैं। पीटसन ने कहा, तीन स्थानों के साथ यह एक अच्छा टूर्नामेंट होगाा, जिसमें हमें पता है कि हम सुरक्षित हैं। मुझे नहीं लगता है कि इस स्थिति में फैन्स को खतरा लेने की जरूरत है।

पूर्व कप्तान ने कहा, इस समय फैन्स को यह समझने की जरूरत है कि वे इस समय लाइव मैच का आनंद नहीं ले सकते हैं।
(आईएएनएस)

गर्लफ्रैंड बनने के बाद लडकियों में आते हैं ये 10 बदलाव

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार

क्या सचमुच लगती है नजर !


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0