हॉकी इंडिया ने ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 21 लाख का दान

By: Team Aapkisaheli | Posted: 08 Apr, 2020

हॉकी इंडिया ने ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 21 लाख का दान
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने कोरोनावायस के खिलाफ लड़ाई में ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 लाख रुपये का दान दिया है। हॉकी इंडिया इससे पहले प्रधानमंत्री राहत कोष में कुल एक करोड़ रुपये का योगदान दे चुका है और अब उसने ओडिशा सरकार की भी मदद करने का निर्णय लिया है।

ओडिशा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड ने राज्य सरकार की मदद के लिए यह योगदान करने का सर्वसम्मत फैसला किया है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, वर्तमान समय में हम सभी इस संकट का सामना कर रहे हैं। हॉकी इंडिया में हर किसी को उम्मीद है कि 21 लाख रुपये का यह योगदान कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद कर सकता है।

हॉकी इंडिया के महासचिव राजिंदर सिंह ने कहा, हॉकी इंडिया को हमेशा ओडिशा के लोगों से अपार समर्थन और प्रेरणा मिलती रही है। मुझे गर्व है कि हाकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड ने ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में कुल 21 लाख रुपये का योगदान करने का सर्वसम्मत फैसला किया। (आईएएनएस)

5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...

महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप

आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0