लता मंगेशकर को डॉटर ऑफ द नेशन का खिताब देगी सरकार

By: Team Aapkisaheli | Posted: 06 , 2019

लता मंगेशकर को डॉटर ऑफ द नेशन का खिताब देगी सरकार
मुंबई। नरेंद्र मोदी सरकार ने 28 सितंबर को प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका लता मंगेशकर को उनके जन्मदिन पर डॉटर ऑफ द नेशन के खिताब से सम्मानित करने की योजना बनाई है।

इस साल लता 90 साल की हो जाएंगी।

मंगेशकर ने सात दशकों तक भारतीय फिल्म संगीत में योगदान दिया है, जिसे सम्मानित करने के लिए यह खिताब दिया जाएगा।

कवि-गीतकार प्रसून जोशी ने इस अवसर के लिए एक खास गाना भी लिखा है।

सरकार के एक सूत्र ने सूचना दी कि, मोदी जी लताजी की आवाज के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। वह भारतीय राष्ट्र की सामूहिक आवाज का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनका सम्मान करना राष्ट्र की बेटी का सम्मान करना है और यही वजह है कि हम उनके 90 वें जन्मदिन पर आधिकारिक तौर पर उन्हें सम्मानित करेंगे।
(आईएएनएस)

अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

जानिये, दही जमाने की आसान विधि


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0