अपनी नई शॉर्ट फिल्म को लेकर उत्साहित गोविंदा की बेटी टीना आहूजा

By: Team Aapkisaheli | Posted: 29 Oct, 2020

अपनी नई शॉर्ट फिल्म को लेकर उत्साहित गोविंदा की बेटी टीना आहूजा
मुंबई। बॉलीवुड स्टार गोविंदा की बेटी अभिनेत्री टीना आहूजा अपनी आगामी लघु (शॉर्ट) फिल्म ड्राइविंग मी क्रेजी को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म में टेलीविजन अभिनेता मुदित नायर भी हैं। टीना ने पूर्णिमा लामछाने द्वारा निर्देशित फिल्म के बारे में कहा, ड्राइविंग मी क्रेजी ऑनलाइन डेटिंग की दुनिया के बारे में है। इन दिनों युवा वर्ग (यंगस्टर्स) प्यार को पाने की चाहत में ऐसे ऐप से रू-ब-रू होते हैं, जिन्हें वे शायद ही कभी पाते हैं। मुझे यकीन है कि दर्शक कंटेंट से जुड़ पाएंगे और इसे पसंद करेंगे।

टीना ने कहा, पूर्णिमा को शुरू से ही पता था कि वह असल में क्या चाहती हैं और यही वजह है कि इससे अभिनेताओं का काम आसान हो गया। मुदित नायर एक शानदार अभिनेता हैं और वह तेज और सटीक हैं। मेरी इच्छा है कि हम एक टीम के रूप में जल्द ही एक साथ और अधिक प्रोजेक्ट पर काम करें।

यह फिल्म जी-5 पर 29 अक्टूबर को रिलीज होगी।

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!

महिलाओं के शरीर पर  तिल,आइये जानते हैं   इसके राज

क्या सचमुच लगती है नजर !


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0