अनंतनाग में सुरक्षा बलों संग मुठभेड़ में हिजबुल के दो आतंकवादी ढेर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 25 Apr, 2019

अनंतनाग में सुरक्षा बलों संग मुठभेड़ में हिजबुल के दो आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के साथ जुड़े दो कश्मीरी आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। बीजबेहारा कस्बे में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार देर रात बघंदर मोहल्ले को घेर लिया। गुरुवार तड़के, आतंकवादियों को चेतावनी दी गई जिसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई।

मारे गए आतंकतवादियों की पहचान बीजबेहारा निवासी 25  वर्षीय कश्मीरी युवक सफदर अमीन भट्ट और कुलगाम के मालीपोरा हबलीश निवासी बुरहान अहमद गनेई के रूप में हुई है। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है और जिले में ऐहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

-आईएएनएस
 

7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...

काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय

सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0