कांग्रेस के ‘चौकीदार चोर है’ विज्ञापन पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक

By: Team Aapkisaheli | Posted: 18 Apr, 2019

कांग्रेस के ‘चौकीदार चोर है’ विज्ञापन पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कांग्रेस के ‘चौकीदार चोर है’ विज्ञापन को निरस्त करते हुए उसके प्रसारण पर रोक के आदेश जारी किए हैं।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल द्वारा राज्य के सभी जिलाधिकारियों से बुधवार को एक आदेश जारी कर कहा गया है कि, लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा प्रसारित किए जा रहे विज्ञापन ‘चौकीदार चोर है’ को राज्य मीडिया प्रमाणन तथा अनुवीक्षण समिति द्वारा निरस्त किया गया है। लिहाजा इसके प्रसारण पर रोक लगाई जाए।
 
ज्ञात हो कि, भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांग्रेस के ‘चौकीदार चोर है’ विज्ञापन को लेकर ऐतराज जताते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में अपील की गई थी। इस शिकायत में कहा गया था कि यह विज्ञापन अपमानजनक, बदनाम करने वाला और आपत्तिजनक है। यह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गठित विशेषज्ञों की मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति से बिना किसी अनुमति के प्रसारित हो रहा है।

भाजपा की शिकायत और फि र की गई अपील के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांताराव ने विज्ञापन के प्रसारण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। कांताराव ने अपने आदेश में कहा कि आयोग द्वारा तय मानकों के आधार पर कांग्रेस के विरुद्घ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाने के साथ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही कांग्रेस से कहा गया है कि वह इस विज्ञापन को किसी भी माध्यम से प्रसारित न कराए और इन विज्ञापनों की प्रति कार्यालय में जमा कराएं।
(आईएएनएस)

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!

सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!

गर्लफ्रैंड बनने के बाद लडकियों में आते हैं ये 10 बदलाव


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0