कंगना के साथ फिर से काम करना तय : अनुराग बासु

By: Team Aapkisaheli | Posted: 04 Apr, 2019

कंगना के साथ फिर से काम करना तय : अनुराग बासु
नई दिल्ली। फिल्म ‘गैंगस्टर’ और ‘लाइफ इन अ...मेट्रो’ के बाद कंगना रनौत तीसरी बार अनुराग बासु के साथ काम करने वाली थीं लेकिन अब ऐसा नहीं हैं। हालांकि, फिल्मकार आशान्वित हैं और उनका कहना है कि भविष्य में दोनों का साथ में काम करना किस्मत में है और तय है।

बासु के अस्थायी शीर्षक वाले एक प्रोजेक्ट ‘इमली’ में कंगना काम करने वाली थीं लेकिन अपने डायरेक्टॉरियल वेंचर पर फोकस करने के लिए उन्हें प्रोजेक्ट से अलग होना पड़ा।

कंगना के इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनना पसंद करने की खबरों के बीच बासु ने आईएएनएस को बताया, ‘‘वह नहीं कर पाईं। हम पिछले साल नवंबर में फिल्म शुरू करने वाले थे। लेकिन, फिर उनकी ‘मणिकर्णिका’ का शेड्यूल बदल गया। फिर मैं अपनी मौजूदा फिल्म में व्यस्त हो गया और फिर वह ‘पंगा’ के साथ व्यस्त हो गईं। यह तारीखों को लेकर कभी खत्म न होने वाली भ्रम की स्थिति शुरू हो गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमारा साथ में फिर काम करना तय है। मुझे पूरा भरोसा है कि यह जल्द या बाद में होगा।’’

फिलहाल कंगना तीन फिल्मों ‘मेंटल है क्या’, ‘पंगा’ और जयललिता की बायोपिक में काम कर रही हैं। इस बीच वह अपने अगले डारेक्टॉरियल वेंचर पर भी फोकस कर रही हैं।

(आईएएनएस)

10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी

काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय

गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0