बेंगलुरु सीरियल ब्लास्ट मामला : मुख्य आरोपी केरल में गिरफ्तार

By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 , 2020

बेंगलुरु सीरियल ब्लास्ट मामला : मुख्य आरोपी केरल में गिरफ्तार
बेंगलुरु। बेंगलुरु सीरियल ब्लास्ट मामले में एंटी टेररिस्ट सेल (एटीसी) या आतंकवाद निरोधी दस्ते के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। करीब बारह सालों तक पीछा करने के बाद हमले से जुड़ा मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पत्रकारों से बात करते हुए बेंगलुरु सिटी पुलिस (क्राइम) के संयुक्त आयुक्त संदीप पाटिल ने कहा कि मुख्य आरोपी को धर दबोचने के लिए एटीसी विंग के अधिकारी पिछले एक हफ्ते से तिरुवनंतपुरम में डेरा डाले हुए थे और राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे थे।

उन्होंने बताया, जुलाई 2008 में, बेंगलुरु में सिलसिलेवार बम धमाके की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें कम तीव्रता वाले सात बम विस्फोट हुए। शहर की पुलिस ने 32 आरोपियों की पहचान की थी, जिनमें से 22 को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच अब भी जारी है। इस पूरे प्रकरण में शोएब की अहम भूमिका थी और साल 2008 यानी पिछले बारह साल से वह फरार था।

उन्होंने आगे कहा कि निरंतर प्रयासों के बाद सोमवार रात को राष्ट्रीय एजेंसियों की मदद से शोएब को आखिरकार गिरफ्तार किया गया।

संयुक्त आयुक्त ने कहा, पिछले साल अक्टूबर में जिस वक्त हमें उसकी जानकारी मिली, हमने तुरंत रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया और उसके तिरुवनंतपुरम लौटने की एक गुप्त सूचना के आधार पर हमने उसे धर दबोचा।

शोएब केरल का रहने वाला है और उसे आगे की जांच के लिए शहर ले जाया गया है। (आईएएनएस)

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!

जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0