मैं नहीं कर रहा किसी डेटिंग ऐप का इस्तेमाल : बेन एफ्लेक

By: Team Aapkisaheli | Posted: 23 Feb, 2020

मैं नहीं कर रहा किसी डेटिंग ऐप का इस्तेमाल : बेन एफ्लेक
लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेता बेन एफ्लेक ने उन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है, जिसमें यह बताया जा रहा है कि वह अपने लिए गर्लफ्रेंड ढूंढ़ने के लिए आजकल किसी डेटिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। एसेशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी गर्लफ्रेंड सैटरडे नाइट लाइव की प्रोड्यूसर लिंडसे शुकस से पिछले साल वसंत में अलग होने के बाद अक्टूबर में वह कथित तौर पर राया में शामिल हुए, जो कि एक डेटिंग ऐप है।

अब बेन ने इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए ब्रेकफास्ट शो गुडमॉर्निग अमेरिका में कहा, मैं किसी भी वेबसाइट पर नहीं हूं..किसी डेटिंग ऐप पर नहीं हूं, कहीं भी नहीं..मैं जानता हूं कि जो लोग इनका इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें इसमें काफी मजा आता है, लेकिन मैं उनमें से नहीं हूं।

बेन ने आगे यह भी कहा कि प्यार-मोहब्बत के मामले में वह अभी भी पुरानी विचारधारा के हैं। आने वाले समय में किसी के साथ घर बसाने की उनकी इच्छा है। (आईएएनएस)

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!

10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी

जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0