एशियन गेम्स: वॉकओवर मिलने के बाद परवीन क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, साक्षी वर्ल्ड चैंपियन से हारीं

By: Team Aapkisaheli | Posted: 24 , 2026

एशियन गेम्स: वॉकओवर मिलने के बाद परवीन क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, साक्षी वर्ल्ड चैंपियन से हारीं

स्पोर्ट्स डेस्क। निशियो 

एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को भारतीय बॉक्सर परवीन ने राउंड ऑफ 16 में ताजिकिस्तान की मलिका नोजिमोवा से वॉकओवर मिलने के बाद महिलाओं के 65 किग्रा कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। परवीन अब मेडल सुनिश्चित करने से बस एक जीत दूर हैं। वहीं, साक्षी चौधरी को महिलाओं के 51 किग्रा प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए क्वार्टर फाइनल में परवीन का मुकाबला उज्बेकिस्तान की मौजूदा वर्ल्ड सिल्वर मेडलिस्ट नवबखोर खमिदोवा से होगा। 

हरियाणा में जन्मीं यह बॉक्सर 63 किलोग्राम कैटेगरी में 2022 की एशियन चैंपियन हैं। एशियन गेम्स 2023 के लिए वह 57 किलोग्राम कैटेगरी में चली गई थीं और शुरुआत में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल और ओलंपिक्स कोटा हासिल किया था। हालांकि, 12 महीनों के अंदर तीन बार वेयरअबाउट्स (अपनी लोकेशन की जानकारी न देने) में फेल होने के कारण वाडा द्वारा सस्पेंशन मिलने के बाद उनसे ये दोनों उपलब्धियां छीन ली गई थीं। उन्हें उम्मीद होगी कि इस बार वह मेडल जीत पाएंगी। 

दूसरी ओर, भारत की कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन साक्षी चौधरी महिलाओं के 51 किलोग्राम प्री-क्वार्टर फाइनल में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अलुआ बाल्किबेकोवा के खिलाफ 2-3 से हारकर एशियन गेम्स से बाहर हो गईं। भारतीय बॉक्सर ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए कड़ी टक्कर दी, लेकिन तीन जजों के स्कोरकार्ड (27-30) में हार गईं, जबकि दो जजों के कार्ड (30-27 और 29-28) उनके पक्ष में थे। 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी ने बॉक्सिंग सर्किट में अपना नाम बनाया है। साक्षी ने एशियन गेम्स 2026 के शुरुआती राउंड में पेरिस ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट आइरा विलेगास को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय बॉक्सर सुमित भी पुरुषों के 79 किग्रा राउंड ऑफ 16 मुकाबले में उतरे थे। शुरुआती दो राउंड जीतने के बाद वह मुकाबले में आगे चल रहे थे, लेकिन तीसरे राउंड की शुरुआत में ही चोटिल हो गए और रेफरी द्वारा मुकाबला रोके जाने के कारण हार गए। 

भारतीय बॉक्सर ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे; ऐसा लग रहा था कि उन्हें घुटने में चोट लगी है। निशियो जिम्नेजियम में अपने एशियन गेम्स डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन करते हुए चौधरी ने फिलीपींस की बॉक्सर को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया। साक्षी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल में दो बार की वर्ल्ड चैंपियन निखत जरीन और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा को शिकस्त दी थी। -आईएएनएस

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0