अपारशक्ति ने एक समोसे के लिए तय किया दिल्ली से आगरा का सफर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 16 Apr, 2026

अपारशक्ति ने एक समोसे के लिए तय किया दिल्ली से आगरा का सफर
बॉलीवुड डेस्क। मुंबई 

अभिनेता अक्षय कुमार की सख्त डाइट और फिटनेस से हर कोई वाकिफ है। हाल ही में अभिनेता ने अपने क्विज रियलिटी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में बताया था कि उन्होंने पिछले 15 सालों से समोसा नहीं खाया है। दूसरी ओर अभिनेता अपारशक्ति खुराना समोसे की तलाश में आगरा जा पहुंचे। दरअसल, अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें अभिनेता ने बताया कि उन्होंने आगरा का समोसा खाने के लिए दिल्ली से आगरा तक का सफर तय किया। 

वीडियो में अपारशक्ति आगरा के मशहूर समोसे का लुत्फ उठाते हुए कहते हैं कि उनका आगरा आना सफल हो गया। इसके बाद उन्होंने उस दुकान की मशहूर छेने की मिठाई भी खाई। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, आगरा के पेठे के बाद अब आगरा के समोसे तेरे पीछे तो मैं पूरी तरह से फिदा हो गया हूं। अपारशक्ति का यह वीडियो सभी को काफी पसंद आ रहा है। 

सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर अपारशक्ति के दोस्तों ने कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रिया दी। म्यूजिशियन रोचक कोहली ने लिखा, आपका कुर्ता अच्छा लग रहा है। अभिनेत्री दिलजोत ने लिखा, हमें भी चाहिए आगरा के समोसे। जबकि, अभिनेता की पत्नी आकृति अहूजा ने हार्ट इमोजी से प्रतिक्रिया दी। अभिनेता हाल ही में फिल्म जब खुली किताब में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने आर.के. नेगी नाम के एक छोटे वकील का किरदार निभाया है। 

उनका किरदार एक इमोशनल और काम की तलाश में रहने वाले वकील का है, जो पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया के बुजुर्ग जोड़े के तलाक के मामले को संभालता है। यह फिल्म एक ऐसे वृद्ध जोड़े (गोपाल और अनुसूया) की कहानी है, जो पांच दशक साथ रहने के बाद तलाक लेने का फैसला करते हैं, जिससे उनका परिवार हैरान रह जाता है। फिल्म में पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया के अलावा समीर सोनी भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।

गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में

जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0