एडेल कथित तौर पर रैपर स्केप्टा को कर रहीं हैं डेट

By: Team Aapkisaheli | Posted: 29 Oct, 2020

एडेल कथित तौर पर रैपर स्केप्टा को कर रहीं हैं डेट
लंदन। गायिका एडेल कथित तौर पर रैपर स्केप्टा को डेट कर रही हैं। एक सूत्र ने पीपुल डॉट कॉम को बताया कि, हालिया महीनों में चीजों में गर्माहट आई हैं। वे लंदन में एक ही सर्कल में हैं और वह (एडेल) बहुत मजे कर रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, एडेल और स्केप्टा, जिनका वास्तविक नाम जोसेफ जूनियर एडेनुगा है, दोनों का संगीत से ताल्लुक है, उनका साझा घर टॉटेनहम, लंदन में है।

दो साल की बेटी के पिता स्केप्टा ने कहा, एडेल हर समय मुझे मैसेज कर हालचाल पूछती रहती है।

एक सूत्र ने कहा कि एडेल बहुत अधिक सामाजिक रही है और सितंबर 2019 में पति साइमन कोनेकी से तलाक के लिए अर्जी दायर करने के बाद काफी खुलकर जिंदगी जी रही हैं। (आईएएनएस)

उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...

गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0