बिहार : बम बनाने के दौरान विस्फोट में 1 की मौत, 4 घायल

By: Team Aapkisaheli | Posted: 21 , 2019

बिहार : बम बनाने के दौरान विस्फोट में 1 की मौत, 4 घायल
बेतिया। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक घर में बम विस्फोट की घटना से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। नौतन के थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि हरदीपट्टी गांव निवासी नुरैन मियां (45) ने बम बनाने के लिए बड़ी मात्रा में घर मे बारूद रखा था। शनिवार सुबह वह बम बनाने का काम कर रहा था, तभी विस्फोट होने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में अनवारूल मियां, मुख्तार मियां, मेराज मिया और नजया खातून घायल हो गए।

ग्रामीणों के मुताबिक बेतिया से करीब 15 किलोमीटर दूर घटी इस बम विस्फोट की घटना में आस-पास के तीन-चार घरों को भी नुकसान पहुंचा है। इस घटना में पालतू पशुओं के भी मरने की सूचना है।

थाना प्रभारी सिंह के मुताबिक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है।
(आईएएनएस)

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके

Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !

ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0