1 of 1 parts

साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मई 2026ः आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा, यहां जानिए

By: Team Aapkisaheli | Posted: 10 May, 2026

साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मई 2026ः आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा, यहां जानिए
लग्नराशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 11 मई से 17 मई 2026 तक में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। 

मेष राशिः 

यह सप्ताह आपके लिए नए अवसर लेकर आ रहा है परंतु चुनौतियां भी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक मामलों में निवेश न करें नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए तनाव और थकान से दूर रहे। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

वृष राशिः 
यह सप्ताह आपके लिए संतुलन ला रहा है। कार्य क्षेत्र में आप नए अवसरों के साथ आगे बढ़ेंगे एवं पुरानी मेहनत का फल भी मिलेगा। अनावश्यक खर्च न करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सफेद रंग का अधिक प्रयोग करें। 

मिथुन राशिः 

इस सप्ताह आप बहुत ऊर्जावान रहेंगे। नवीन विचार एवं नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र में अपने शहर कर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। अनावश्यक खर्च न करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए आराम अवश्य करें। प्रेम संबंधों में वार्तालाप जरूर करें। ब्राउन रंग आपके लिए शुभ है। 

कर्क राशिः 
इस सप्ताह आप नए लोगों से मिलेंगे जिनसे आपको लाभ होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में आपको नई जिम्मेवारियां मिलेगी। धन का आगमन होगा परंतु खर्च भी होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए किसी भी प्रकार का मानसिक दबाव न लें। प्रेम संबंधों में मधुरता से काम ले अन्यथा कड़वा हटा सकती है। पीला रंग आपके लिए लकी रहेगा। 

सिंह राशिः 
सप्ताह आप अपना हर कार्य नेतृत्व की भावना से करेंगे। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठों के द्वारा आपकी प्रशंसा की जाएगी। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए जल्दी बाजी में निवेश न करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए व्यायाम अवश्य करें। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। हरा रंग आपके लिए शुभ है। 

कन्या राशिः 
इस सप्ताह नई योजनाओं को सबके साथ मिलकर पूरा करें। यह समय योजनाओं को क्रियान्वित करने का है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों को साथ लेकर चले। आर्थिक मामलों में जल्दी बाजी ना करें। स्वास्थ्य के लिए नींद पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में सहयोग बढ़ेगा एवं प्रसन्नता प्राप्त होगी। नीले रंग का अधिक प्रयोग करें। 

तुला राशिः 
इस समय आप जो भी कार्य करें स्पष्ट के साथ करें। कार्यक्षेत्र में सभी के साथ संतुलन बनाकर चले। धन का आगमन होगा परंतु निवेश न करें। स्वास्थ्य के लिए किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव न लें। प्रेम संबंधों में समझदारी से काम ले अन्यथा कटुता आ सकती है। सफेद रंग आपके लिए लकी है। 

वृश्चिक राशिः 
इस सप्ताह परिवर्तन का योग है और एवं नए अवसर भी मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नए प्रोजेक्ट दिए जाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। पुराने रिश्तों से लाभ होगा। स्वास्थ्य के लिए खान-पान पर ध्यान दें एवं शांत रहे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

धनु राशिः 

इस सप्ताह उत्साह से भरे रहेंगे एवं अपना हर कार्य आत्मविश्वास से करेंगे। कार्यक्षेत्र में नवीन योजनाएं एवं अवसरों को जाने ना दे उनसे लाभ होगा। धन के मामले में सावधान रहे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु तनाव न लें। प्रेम संबंधों में मीठा बोलने से निकटता बढ़ेगी। नारंगी रंग का अधिक प्रयोग करें। 

मकर राशिः 
इस सप्ताह आपको हर प्रकार का अनुशासन बनाकर रखना होगा। किसी भी चीज को ज्यादा ना करें। कार्यक्षेत्र में पहले योजनाएं बनाएं फिर कार्यों को करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में समझदारी से काम ले। हरे रंग का अधिक प्रयोग करें। 

कुंभ राशिः 
इस सप्ताह आप बहुत ऊर्जावान और रचनात्मक रहेंगे। कार्य क्षेत्र में संपर्कों से लाभ होगा एवं अपनी योजनाओं को पूरा कर सकेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में निवेश कर सकते हैं परंतु ध्यान देकर करें। संबंधों में अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहें। नीला रंग आपके लिए लकी है। 

मीन राशिः 

इस सप्ताह आत्मावलोकन करें एवं भावनाओं को नियंत्रण में रखें। कार्यक्षेत्र में आप बहुत रचनात्मक रहेंगे जिससे लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी निवेश कर सकते हैं। अच्छा रहेगा परंतु ध्यान योग आदि करें। संबंधों में मधुर वाणी से निकटता आएगी। पीला रंग आपके लिए शुभ है। 

 (नोटः साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

#बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में


Weekly Horoscope May 11–17 2026, Ascendant Predictions, Family Harmony, Financial Stability, Health Discipline, Professional Growth, Opportunity Awareness, Strategic Planning, Calm Communication, Risk Avoidance, Precautionary Measures,

Mixed Bag

News

टीवीके को समर्थन देने के अपने फैसले पर शाम 4 बजे ऐलान करेगी वीसीके
टीवीके को समर्थन देने के अपने फैसले पर शाम 4 बजे ऐलान करेगी वीसीके

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0