1 of 1 parts

अंक ज्योतिष: इन मूलांक के लोगों को रिश्तों में भी चाहिए होती है पूरी आजादी पार्टनर की रोक-टोक नहीं आती रास

By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 Oct, 2026

अंक ज्योतिष: इन मूलांक के लोगों को रिश्तों में भी चाहिए होती है पूरी आजादी पार्टनर की रोक-टोक नहीं आती रास
अंक ज्योतिष के अनुसार हर रिश्ते में प्यार और भरोसे के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वतंत्रता का होना भी बहुत जरूरी होता है। कुछ लोग अपने साथी के साथ हर पल बिताना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो रिश्ते में रहते हुए भी अपने लिए पर्याप्त स्पेस और मी टाइम की मांग करते हैं। आइए जानते हैं कि किन मूलांक वाले लोगों को रिश्तों में व्यक्तिगत आजादी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है।

​मूलांक पांच वाले लोगों का स्वभाव बेहद स्वतंत्र और खुले विचारों वाला होता है। किसी भी महीने की पांच, चौदह या तेईस तारीख को जन्मे ये लोग अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना पसंद करते हैं। इन्हें घूमना-फिरना नए लोगों से मिलना और नई चीजें सीखना बेहद भाता है। पार्टनर का साथ होने के बावजूद ये अपनी निजी स्पेस बनाए रखना चाहते हैं और छोटी-छोटी बातों पर रोक-टोक इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आती है।


​मूलांक एक वाले लोग अपने जीवन में अत्यधिक आत्मविश्वासी महत्वाकांक्षी और अपने लक्ष्यों को लेकर बेहद गंभीर होते हैं। किसी भी महीने की एक दस उन्नीस या अट्ठारह तारीख को जन्मे इन लोगों को अपने करियर और सपनों को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त समय और स्वतंत्रता चाहिए होती है। ये चाहते हैं कि इनका साथी उन पर पूरा भरोसा करे और उनके हर फैसले का सम्मान करे न कि हर बात में बार-बार दखलअंदाजी करे।



​मूलांक सात वाले लोग स्वभाव से काफी शांत विचारशील और रहस्यमयी प्रवृत्ति के माने जाते हैं। किसी भी महीने की सात सोलह या पच्चीस तारीख को जन्मे ये लोग अक्सर अपने विचारों में खोए रहना और अकेले समय बिताना पसंद करते हैं। इन्हें अपनी भावनाओं को गहराई से समझने और मानसिक शांति पाने के लिए मी टाइम की जरूरत होती है। यदि ये कुछ समय अकेले बिताना चाहें, तो इसका यह अर्थ बिल्कुल नहीं होता कि वे अपने साथी से नाराज हैं बल्कि वे केवल खुद के साथ वक्त बिताना चाहते हैं।


हेमलता शर्मा जयपुर

#आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...


Numerology,Moolank

Mixed Bag

News

एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर को पर्दे पर दुल्हन बनना पसंद, टीवी शो वसुधा के बारे में दी अपडेट
एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर को पर्दे पर दुल्हन बनना पसंद, टीवी शो वसुधा के बारे में दी अपडेट

Ifairer