1 of 1 parts

अपनाए ये आसान उपाय, नहीं आएगा हार्ट अटैक

By: Team Aapkisaheli | Posted: 01 Nov, 2019

अपनाए ये आसान उपाय, नहीं आएगा हार्ट अटैक
आजकल व्यस्त जीवनशैली और खान-पान में अनियमितता ने आज लोगों को कई बीमारियों की ओर धकेल दिया है। हार्ट अटैक एक ऐसी बीमारी है जो बहुत ही तेजी से बढ़ी है। हार्ट अटैक एक ऐसी स्थिति है, जिसमें ज्यादातर लोग इसके लक्षणों को नहीं पहचान पाते और इस बीमारी की चपेट में आ जाते है।
लेकिन आप अपनी जीवनशैली कुछ बदलाव कर इस जानलेवा बीमारी से बच सकते हैं। आइए आज हम आपको 3 ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें आजमाकर आप हार्ट अटैक की बीमारी से बच सकते है।

ब्लडप्रेशर
रक्तचाप यानी कि ब्लडप्रेशर का बढ़ना और घटना दोनों ही हमारे शरीर के लिए हानिकारक है। ब्लडप्रेशर के हाई हो जाने से हृदय को नुकसान पहुंचाता है। हाई ब्लडप्रेशर धड़कन को बढ़ा देता है, जिसके कारण दिल सही तरीके से काम नहीं कर पाता है। आपको इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि आपके ब्लड प्रेशर का स्तर हमेशा 120 और 80 के अंदर ही रहे। हृदय स्वस्थ्य के लिए ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण बेहद जरूरी है।

नियमित वॉकिंग करना
हृदय के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आपको नियमित वॉक करनी चाहिए। अगर आपको पहले से ही सांस से जुड़ी कोई बीमारी है तो इतनी तेज गति से न टहलें कि आपकी सांस फूलने लग जाए। आपको सामान्य गति से ही टहलना चाहिए। ऐसा करने से आपका दिल हमेशा स्वस्थ रहेगा और आप हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति से दूर रहेंगे।

कोलेस्ट्रॉल
यह एक केमिकल कंपाउंड है जो हमारे लिवर में मौजूद होता है। यह हमारे शरीर में नई कोशिकाओं और हॉर्मोंस को व्यवस्थित रखने में मदद करता है। बता दें कि जब हमारे शरीर को कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है तो लिवर इसे निकाल देता है और शरीर अपनी जरूरत को पूरा कर लेता है। लेकिन जो भी अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में जमा होता है वह शरीर के लिए हानिकारक हो जाता है। कोलेस्ट्रॉल को एलडीएल कहते हैं। एलडीएल हमारे शरीर के रक्त प्रवाह को बाधित कर देता है, जिससे दिल और दिमाग पर बुरा प्रभाव पड़ता है। एलडीएल जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए फैट युक्त चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए, जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहे।

#हर मर्द में छिपी होती है ये 5 ख्वाहिशें


heart attack,cholesterol,blood pressure,regular walking,lifestyle news

Mixed Bag

  • Home Decor : आपके आशियाने में कांच की खनक 2026 का सबसे बड़ा होम डेकोर ट्रेंडHome Decor : आपके आशियाने में कांच की खनक 2026 का सबसे बड़ा होम डेकोर ट्रेंड
    जी हां वही रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां जो अब तक सिर्फ कलाइयों की शोभा बढ़ाती थीं अब आपके लिविंग रूम से लेकर डाइनिंग एरिया तक को एक नया और जादुई अंदाज़ दे रही हैं। एथनिक ग्लैम और सस्टेनेबल लिविंग के संगम ने इस पुराने शिल्प को एक आधुनिक पहचान दी है।...
  • रेसिपीः गर्मियों में आपको ठंडक देगा सौंफ, पुदीना शरबतरेसिपीः गर्मियों में आपको ठंडक देगा सौंफ, पुदीना शरबत
    इस शरबत को पीने से पेट साफ रहता है। यह डाइजेशन सिस्टम को सही करता है। इसमें सौंफ जीरा दोनों जो की एक एनर्जी देने का काम करता है अतः खाने के आधे घंटे बाद भी शरबत को पी सकते हैं खाली पेट पीने से भी बहुत फायदे हैं।...
  • गर्मियों में चाहिए सुकून भरी नींद तो ऐसे चुनें अपनी बेडशीटगर्मियों में चाहिए सुकून भरी नींद तो ऐसे चुनें अपनी बेडशीट
    नींद के विशेषज्ञों का मानना है कि रात के समय हमारे शरीर का तापमान प्राकृतिक रूप से कम होना चाहिए ताकि हम गहरी नींद में जा सकें। लेकिन अगर आपकी बेडशीट का फैब्रिक गलत है तो वह शरीर की गर्मी को बाहर निकलने नहीं देता जिससे पसीना आता है और नींद बार-बार टूटती है।...
  • रेसिपी : मिनटों में तैयार करें अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का इंस्टेंट अचाररेसिपी : मिनटों में तैयार करें अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का इंस्टेंट अचार
    यह एक झटपट बनने वाला इंस्टेंट पिकल है जिसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च के तीखेपन को मूंगफली के तेल और भुने हुए मसालों (सौंफ, राई, मेथी) के साथ संतुलित किया गया है। बिना धूप में सुखाए इसे मात्र 20 मिनट के भीतर तैयार किया जा सकता है, जो पराठों और सादे चावल के साथ बेहतरीन स्वाद देता है।...

Ifairer