1 of 1 parts

गर्ल्स को जरूर पता होने चाहिए ये ब्यूटी हैक्स से जुड़े ट्रिक्स

By: Team Aapkisaheli | Posted: 20 Jan, 2018

गर्ल्स को जरूर पता होने चाहिए ये ब्यूटी हैक्स से जुड़े ट्रिक्स
कुछ लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए ब्यूटी पार्लर तो कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा लेती है। कई बार ब्यूटी पार्लर या घरेलू नुस्खों के बारे में पता न होने के कारण वो अपनी नुकसान कर बैठती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ ब्यूटी हैक्स के बारे में बताने जा रहें है जिसे हर लड़की को पता होने चाहिए। इनकी मदद से आप बिना किसी नुकसान के खुद को खूबसूरत बना सकती है। बेकिंग सोडा- पीले दांत आपके फर्स्ट इंप्रेशन को खराब कर देते है। इससे छुटकारा पाने के लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड की 2-3 बूंदें मिलाएं। रोजाना इसे टूथपेस्ट की तरह इस्तेमाल करने से दातों का पीलापन गायब हो जाएगा।
शहद का फेस पैक- शहद में मौजूद ऐंटिबैक्टिरियल गुण चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करते है। रोजाना इसे फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाने से आपके दाग-धब्बों और कील-मुंहासों से छुटकारा तो मिलेगा साथ ही इससे यह प्रॉब्लम दोबारा नहीं होगा।
चावल का पानी- बालों को सॉफ्ट बनाने के लिए आप कई तरह के हेयर प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करती है। इसकी बजाए आप शैंपू के बाद बालों पर 5 मिनट के लिए चावल का पानी लगाएं। इसके बाद सिर को ठंडे पानी से धोएं। इससे आपके बाल नेचुरल कंडीशन हो जाएंगे।
पेट्रोलियम जेली- चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए आप रोजाना पेट्रोलियम जेली लगाएं। रोजाना चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाने से आपकी चेहरे की खोई हुई रंगत वापस आ जाएगी।
शेविंग- लड़कियां अनचाहें बालों से छुटकारा पाने के लिए शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करती है, जिसके कारण त्वचा सख्त और रूखी हो जाती है। ऐसे में शेविंग से पहले हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इससे बाल सॉफ्ट भी रहेंगे और कोई प्रॉब्लम भी नहीं होगी।

#ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...


Beauty Tips,Beauty Care,Make-Up tips,beauty hacks, 5 tricks associated

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0