1 of 3 parts

प्यार बढ़ाने के आसान उपाय

By: Team Aapkisaheli | Posted: 17 Sep, 2018

प्यार बढ़ाने के आसान उपाय
प्यार बढ़ाने के आसान उपाय
प्यार को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। प्यार को बंया करने का अंदाज समय के साथ बदलता रहता है। हर कोई चाहता है कि वह अपने पार्टनर को खुश रखे। प्यार एक दूसरे के जीवन को रंगीन बनाता है। लेकिन आधुनिक समय में बदलती सोच के कारण अक्सर एक दूसरे की पसंद-नापसंद को लेकर असमंजस की स्थिति रहती है। इस उलझन को दूर करने के सुझाव निमन हैं। सरप्राइज दीजिए : सरप्राइज तो सभी को पसंद आता है। खासतौर पर महिलाओं को सरप्राइज मिलने पर ज्यादा खुशी होती है। आप अपने साथी को अचानक प्रोग्राम बनाकर डिनर या फिल्म के लिए आमंत्रित करें। प्यार के यही छोटे-छोटे पल जीवन को खुशियों से भर देते हैं और छोटे-छोटे सरप्राइज प्यार की नींव को धीरे-धीरे मजबूत करते हैं।

पार्टनर के साथ वक्त बिताएं : यदि आपको अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताए काफी समय हो गया हो तो उनके लिए वक्त निकालें। एक दूसरे का साथ प्यार को बढ़ाता है और रिश्तों में दूरियों को कम करता है। जब आप एक दूसरे से मिलें तो एक दूसरे को गले लगाएं। अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने जाएं। अगर बाहर घूमने जाएं तो घर से एक दूसरे का हाथ पकडकर बाहर निकलें। आपके साथी के मन में अपनेपन का एहसास बढ़ेगा। पार्टनर का छूना लडकियों को अच्छा लगता है। लेकिन मर्यादा का ध्यान रखें। एक साथ समय बिताकर आप अपने प्यार का इजहार बिना कहे भी कर सकते हैं।


#काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय


प्यार बढ़ाने के आसान उपाय Next
easy ways, improve,love life, relationship, love and romance

Mixed Bag

  • Fashion Fever: नोज़ पिन देगी आपको सादगी में स्टेटमेंट लुकFashion Fever: नोज़ पिन देगी आपको सादगी में स्टेटमेंट लुक
    ​पहले एक समय था जब नाक छिदवाना केवल शादी या परंपरा से जोड़कर देखा जाता था लेकिन अब यह कूल और इंडिपेंडेंट लुक का हिस्सा है। कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर ऑफिस जाने वाली प्रोफेशनल महिलाओं तक हर कोई नोज़ पिन को अपने लुक का हिस्सा बना रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह चेहरे के फीचर्स को उभारती है। एक छोटी सी चमकती हुई नोज़ पिन पूरे चेहरे की रौनक बदल देती है।...
  • नारियल के छिलके से तुरंत चमक जाएगी गर्दन, इस तरह करें साफनारियल के छिलके से तुरंत चमक जाएगी गर्दन, इस तरह करें साफ
    कई बार चेहरे की तुलना में गर्दन का रंग थोड़ा काला या मैला नजर आने लगता है, जिससे पूरा लुक प्रभावित हो सकता है। धूल, पसीना......
  • Fashion Funda : हीटवेव पर भारी पड़ा फैशन इस गर्मी कपड़ों में आया स्मार्ट कूलिंग रिवोल्यूशनFashion Funda : हीटवेव पर भारी पड़ा फैशन इस गर्मी कपड़ों में आया स्मार्ट कूलिंग रिवोल्यूशन
    ​फैशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल लोग डार्क कलर्स को पूरी तरह बाय-बाय कह चुके हैं। पाउडर ब्लू मिंट ग्रीन और सॉफ्ट लेमन जैसे कलर्स ने बाज़ार पर कब्ज़ा कर लिया है। न्यूज़ यह भी है कि इस बार लोग सिंथेटिक कपड़ों को छोड़कर वापस खादीऔर प्योर लिनेन की ओर लौट रहे हैं जिसे रिवर्स फैशन ट्रेंड कहा जा रहा है। डॉक्टरों ने भी चेतावनी दी है कि गलत कपड़ों का चुनाव न केवल स्किन एलर्जी बल्कि हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ा सकता है।...
  • "गिलास चाट"
    गिलास चाट दिखने में जितनी आकर्षक है ,खाने में उतनी ही स्वादिष्ट है। ग्लास चार्ट गर्मी में ठंडक का एहसास कराती है......

Ifairer