हरारे वनडे : बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को हराकर 3-0 से किया क्लीन स्वीप

By: Team Aapkisaheli | Posted: 21 July, 2021

हरारे वनडे : बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को हराकर 3-0 से किया क्लीन स्वीप
हरारे। कप्तान तमीम इकबाल (112) रन की शतकीय पारी के दम पर बांग्लादेश ने यहां हरारे स्पोटर्स क्लब में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली। जिम्बाब्वे ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेगिस चकाब्वा के 91 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 84 रन के दम पर 49.3 ओवर में 298 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने तमीम के 97 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों के सहारे 112 रनों के दम पर 48 ओवर में पांच विकेट पर 302 रन बनाकर मैच जीता।

जिम्बाब्वे की तरफ से डोनाल्ड त्रिपानो और वेसेली माधिवेरे ने दो-दो विकेट और लूक जोंगवे ने एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की पारी में लिटन दास ने 32, शाकिब अल हसन ने 30 और मोहम्मद मिथुन ने 30 रन बनाए जबकि नुरुल हसन 45 और अफीफ हुसैन 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, जिम्बाब्वे की पारी में रयान बर्ल ने 59, सिकंदर राजा ने 57, डियोन मयेर्स ने 34 और कप्तान ब्रेंडन टेलर ने 28 रन बनाए।

बांग्लादेश की ओर से मोहम्मद सैफुद्दीन और मुस्ताफिजुर रहमान ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि महमुदूल्लाह ने दो और तस्किन अहमद तथा शाकिब को एक-एक विकेट मिला।  (आईएएनएस)

सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद

अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0