धीमी ओवर गति को लेकर मोर्गन पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 Apr, 2021

धीमी ओवर गति को लेकर मोर्गन पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
मुंबई। आईपीएल के 14वें सीजन के 15वें मुकाबले में बुधवार रात को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन की टीम पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह न्यूनतम ओवर-रेट अपराध से संबंधित उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध है। इसे देखते हुए बतौर कप्तान मोर्गन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

कोलकाता को पैट कमिंस (नाबाद 66) और आंद्रे रसल (54) की तूफानी पारियों के बावजूद बुधवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 15वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 18 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा।

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 220 रनों का विशाल स्कोर बनाया और फिर कोलकाता को 19.1 ओवरों में 202 रनों पर आलआउट कर दिया। कोलकाता को 2012 के बाद से इस मैदान पर अब तक एक भी जीत नहीं मिली है।

चेन्नई की चार मैचों में यह तीसरी जीत है और उसके छह अंक हो गए हैं तथा वह तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है। कोलकाता को चार मैचों में तीसरी हार झेलनी पड़ी है। टीम दो अंक है और वह छठे नंबर पर है। (आईएएनएस)

पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं

7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...

घरेलू उपाय से रखें पेट साफ


Mixed Bag

  • Love & Romance : क्या अब रिश्तों में डेटिंग गेम्स का अंत हो रहा है?Love & Romance : क्या अब रिश्तों में डेटिंग गेम्स का अंत हो रहा है?
    रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि शुरुआत में यह तरीका थोड़ा कठोर लग सकता है लेकिन लंबे समय के लिए यह सबसे बेहतर है। जब दोनों पार्टनर्स को पता होता है कि वे क्या चाहते हैं तो गलतफहमियों और धोखे की गुंजाइश खत्म हो जाती है।2026 का नया रोमांस चांद-तारों के वादों में नहीं बल्कि साफ नीयत और स्पष्टता में छिपा है।...
  • Fashion Funda: इस चिलचिलाती गर्मी में कंफर्ट ही बनेगा आपका सिग्नेचर स्टाइलFashion Funda: इस चिलचिलाती गर्मी में कंफर्ट ही बनेगा आपका सिग्नेचर स्टाइल
    ग्लोबल रनवे से लेकर हमारे लोकल बाजारों तक, इस बार पर्सनालिटी ड्रेसिंग का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। आइए जानते हैं कि इस बार आपके वॉर्डरोब में क्या नया जुड़ने वाला है।...
  • Beauty Tips : गर्मियों की टैनिंग नहीं करेगी परेशान, घर पर बनाए ये प्राकृतिक उबटनBeauty Tips : गर्मियों की टैनिंग नहीं करेगी परेशान, घर पर बनाए ये प्राकृतिक उबटन
    टैनिंग गर्मियों में होने वाली आम समस्या है, जिससे त्वचा का रंग गहरा हो जाता है। धूप की लगातार पड़ने वाली किरणों से बचने के लिए त्वचा मेलेनिन नाम का हॉर्मोन बनाती है, और समय के साथ रंग असमान हो जाता है। अगर सही देखभाल की जाए तो टैनिंग से छुटकारा पाया जा सकता है। टैनिंग हटाने के लिए केवल अस्थायी निखार पर्याप्त नहीं होता।...
  • Fashion Fever: नोज़ पिन देगी आपको सादगी में स्टेटमेंट लुकFashion Fever: नोज़ पिन देगी आपको सादगी में स्टेटमेंट लुक
    ​पहले एक समय था जब नाक छिदवाना केवल शादी या परंपरा से जोड़कर देखा जाता था लेकिन अब यह कूल और इंडिपेंडेंट लुक का हिस्सा है। कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर ऑफिस जाने वाली प्रोफेशनल महिलाओं तक हर कोई नोज़ पिन को अपने लुक का हिस्सा बना रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह चेहरे के फीचर्स को उभारती है। एक छोटी सी चमकती हुई नोज़ पिन पूरे चेहरे की रौनक बदल देती है।...

Ifairer