1 of 1 parts

शीशा जैसा चमकने लगेगा चेहरा फ्लॉलेस बेस के लिए अपनाएं यह खास मेकअप रूटीन

By: Team Aapkisaheli | Posted: 28 Apr, 2026

शीशा जैसा चमकने लगेगा चेहरा फ्लॉलेस बेस के लिए अपनाएं यह खास मेकअप रूटीन
अक्सर महंगा फाउंडेशन खरीदने के बाद भी चेहरा कुछ देर बाद डल या केकी दिखने लगता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं, तो ये खास टिप्स आपके मेकअप गेम को पूरी तरह बदल देंगे।
कोल्ड प्रेप का जादू
मेकअप शुरू करने से पहले एक आइस क्यूब को मलमल के कपड़े में लपेटकर चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें। यह न केवल आपके पोर्स को सिकोड़ देता है बल्कि चेहरे के तापमान को भी कम करता है जिससे पसीना कम आता है और फाउंडेशन अपनी जगह से फिसलता नहीं है।

DIY शीट मास्क से हाइड्रेशन
त्वचा अगर प्यासी होगी तो वह फाउंडेशन का सारा पानी सोख लेगी और चेहरा फटा-फटा दिखेगा। इससे बचने के लिए टोनर में भीगे हुए कॉटन पैड्स को गालों और माथे पर 5 मिनट के लिए रखें। यह स्टेप आपकी स्किन को प्लम्प बना देता है।

सेटिंग स्प्रे का अनोखा इस्तेमाल
ज्यादातर लोग सेटिंग स्प्रे को मेकअप के आखिर में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन एक प्रो-टिप यह है कि आप फाउंडेशन लगाने से पहले अपने ब्यूटी ब्लेंडर या स्पंज पर थोड़ा सा सेटिंग स्प्रे छिड़कें। इससे फाउंडेशन स्किन में बेहतर तरीके से ब्लेंड होता है और वाटरप्रूफ फिनिश देता है।

हाथों की गर्मी का फायदा
क्या आप जानते हैं कि आपकी हथेलियों की प्राकृतिक गर्मी फाउंडेशन को स्किन में समाने में मदद करती है फाउंडेशन को चेहरे पर लगाने के बाद अपनी हथेलियों को आपस में रगड़कर गरम करें और फिर धीरे से चेहरे पर दबाएं। इससे मेकअप पैच जैसा नहीं दिखता और नेचुरल लगता है।

शैडो और लाइट का खेल
चेहरे को शार्प लुक देने के लिए अपनी स्किन टोन से मैच करता फाउंडेशन बीच में लगाएं और किनारों पर हल्का सा डार्क शेड इस्तेमाल करें। यह आपके फीचर्स को उभारता है और फोटो में आपका चेहरा एकदम परफेक्ट नजर आता है।

हेमलता शर्मा जयपुर

#5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...


makeup, face, flawless base, special makeup routine, Your face will shine like glass adopt this special makeup routine for a flawless base

Mixed Bag

News

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवसः भारत का चाय निर्यात बीते 12 वर्षों में 93 प्रतिशत बढ़ा - पीयूष गोयल

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0