1 of 1 parts

Womens Fashion: गर्मियों में कर रही है आउटिंग, तो ट्राई करें फैशनेबल आउटफिट

By: Team Aapkisaheli | Posted: 12 Apr, 2024

Womens Fashion: गर्मियों में कर रही है आउटिंग, तो ट्राई करें फैशनेबल आउटफिट
गर्मियों का महीना शुरू हो चुका है ऐसे में कपड़ों का चुनाव सोच समझ कर करना चाहिए क्योंकि अधिक गर्मी के कारण पसीने की बदबू और दाग बन जाते हैं। वहीं अगर बात डे आउटिंग की हो तो हॉट और ग्लैमरस कपड़े की बजाय कैजुअल और कंफर्टेबल लुक कैरी करना लोगों को पसंद होता है। अगर आप भी अपने दोस्तों या अपनी फैमिली के साथ डे आउटिंग का प्लान कर रही है तो नीचे दिए गए आउटफिट जरूर ट्राई करें। गर्मियों के मौसम में स्टाइलिश देखने के साथ-साथ आरामदायक कपड़े हमें कंफर्टेबल बनाते हैं इस तरह से हम धूप में भी घूमने का मजा ले सकते हैं।
कोरियन ड्रेस
गर्मियों के मौसम में डे आउटिंग के लिए कोरियन ड्रेस काफी कंफर्टेबल होती है। इतना ही नहीं यह आपको एक सुपर क्यूट लुक भी देती है इसके साथ आप मिनिमल एसेसरीज भी ट्राई करें इससे आपका पूरा लुक कंप्लीट हो जाएगा।

कैजुअल लुक
कैजुअल लुक के लिए जींस के साथ क्रॉप टॉप ट्राई करें यह काफी आरामदायक होता है। गर्मियों के मौसम में आप ज्यादातर सफेद कपड़ों का ही चुनाव करें आप क्रॉप टॉप और जींस के साथ डेनिम जैकेट लाइट वेट में स्टाइल कर सकती हैं।

व्हाइट सूट

डे आउटिंग के लिए आप वाइट कलर का सूट भी ट्राई कर सकती है यह काफी हल्का और कंफर्टेबल होता है। अपनी इस आउटफिट के साथ ब्लैक कलर की छोटी सी बिंदी और हाथ में वॉच से अपने लुक को कंप्लीट कीजिए। इस तरह से गर्मियों के मौसम में भी आपकी आउटिंग एकदम यादगार हो जाएगी साथ ही आप स्टाइलिश भी दिखेंगी।


#क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज


Womens Fashion, fashionable outfits, If you are going out in summer, then try fashionable outfits.

Mixed Bag

News

आईपीएल 2026: जुरेल-पराग के अर्धशतक, आरआर के खिलाफ डीसी को 194 रन का टारगेट
आईपीएल 2026: जुरेल-पराग के अर्धशतक, आरआर के खिलाफ डीसी को 194 रन का टारगेट

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0