1 of 1 parts

Women Fashion: कर्ली बालों के लिए हेयर स्टाइल, लड़कियां जरूर करें ट्राई

By: Team Aapkisaheli | Posted: 04 July, 2024

Women Fashion: कर्ली बालों के लिए हेयर स्टाइल, लड़कियां जरूर करें ट्राई
कई लड़कियों के बाल कर्ली होते हैं ऐसे में बालों को संभालना काफी मुश्किल होता है। अगर आपको ऑफिस के लिए लेट हो रहा हो तो कर्ली हेयर को बनाने में काफी टाइम लगता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में कर्ली बालों के लिए कुछ हेयर स्टाइल बताएंगे जिसे आप आसानी से और कम समय में ट्राई कर सकती हैं। वैसे तो कर्ली बाल देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं, लेकिन इन्हें बनाने में काफी ज्यादा समय लग जाता है। घुंघराले बालों से कई तरह के स्टाइलिश हेयर स्टाइल बनाए जा सकते हैं।
बन

आप अपने कर्ली बालों को जल्दी स्टाइल करने के लिए ढीला डाला जुड़ा भी बना सकती हैं। यह दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है। अगर आप एक ऑफिस गर्ल या कॉलेज गर्ल है तो आपके लिए यह हेयर स्टाइल बेस्ट रहेगा।

पोनीटेल

आजकल ज्यादातर लड़कियां बालों का पोनीटेल बनना पसंद करती हैं इससे परेशानी नहीं होती है। आप चाहे तो साड़ी के साथ इस हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। कर्ली बालों के लिए पोनीटेल बनाना बेहद आसान है अगर आपके बाल इधर-उधर से निकल रहे हो तो आप पीनअप भी कर सकती हैं।

मैसी बन

आजकल लड़कियों को स्टाइलिश लुक लेने के लिए मेसी बन बहुत पसंद आ रहा है। इसे बनाने के लिए आपको बालों को दो हिस्सों में बराबर बांट लेना है। इसके बाद हल्का सा एक छोटा सा बन बना लेना है यह काफी क्यूट लगता है।

ओपन हेयर

अगर आपके कर्ली हेयर छोटे हैं तो आप बालों को खुला भी छोड़ सकती है यह स्टाइल भी आजकल बेस्ट है। ज्यादातर लड़कियां छोटे कर ली बालों को खुला करना ही पसंद करती है।

#क्या सचमुच लगती है नजर !


Women Fashion,Hairstyles,curly hair, girls

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0