साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026ः परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए
By: Team Aapkisaheli | Posted: 25 July, 2026
लग्नराशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 02 अगस्त 2026 तक में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष राशिः इस सप्ताह नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा एवं मान सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेवारी मिल सकती है एवं रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी परंतु अनावश्यक खर्च न करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए पर्याप्त आराम करें अन्यथा थकान और सर दर्द हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी एवं शादी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
वृष राशिः इस सप्ताह परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा एवं अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खान-पान में संतुलन रखें। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। सफेद रंग आपके लिए लकी है।
मिथुन राशिः इस सप्ताह पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप नई योजनाएं बनाकर कार्य करेंगे एवं व्यापार में भी लाभ मिलने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी एवं धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए किसी भी प्रकार का तनाव न ले एवं पर्याप्त नींद ले। प्रेम संबंधों में अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहें। हरा रंग आपके लिए शुभ है।
कर्क राशिः इस सप्ताह आपके घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जल्दी बाजी ना करें एवं धैर्य से काम ले। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए बजट बनाकर चलें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खान-पान पर ध्यान दें अन्यथा पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। प्रेम संबंधों में साथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। सिल्वर कलर आपके लिए शुभ रहेगा।
सिंह राशिः इस सप्ताह मान सम्मान और लोकप्रियता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेवारी मिल सकती है एवं पदोन्नति भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी धन का लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं आप ऊर्जावान रहेंगे। प्रेम संबंधों में साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सुनहरे रंग का प्रयोग अधिक करें।
कन्या राशिः इस सप्ताह किसी भी तरह के विवाद में ना पड़े। कार्य क्षेत्र में आपको मेहनत का फल मिलेगा एवं नई नौकरी की संभावना भी बन सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी करने के लिए बचत करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें अन्यथा त्वचा एवं एलर्जी की समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों में अपनी साथी की भावनाओं का सम्मान करें। हरा रंग आपके लिए शुभ है।
तुला राशिः इस सप्ताह आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कार्य को करें सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं रुका हुआ धन मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए नियमित व्यायाम करें। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ रोमांटिक समय व्यतीत होगा। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ है।
वृश्चिक राशिः इस सप्ताह आपके नए संपर्क बनेंगे जिसे लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय सोच समझ कर ले एवं धैर्य पूर्वक काम करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं अचानक धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए तनाव ना लें अन्यथा ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ सारी गलतफहमियां दूर होगी। मैरून रंग आपके लिए शुभ है।
धनु राशिः इस सप्ताह किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए बचत अवश्य करें एवं धन का आगमन भी होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा नियमित व्यायाम करें। प्रेम संबंधों में शादी का प्रस्ताव मिल सकता है एवं विवाह भी हो सकता है। पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
मकर राशिः इस सप्ताह परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में अपना ध्यान लक्ष्य पर रखें सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं संपत्ति संबंधी लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें कमर एवं जोड़ों का दर्द हो सकता है। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे एवं रिश्तो में विश्वास बढ़ेगा। नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
कुंभ राशिः इस सप्ताह आपके नए मित्र बनेंगे जिसे लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में रचनात्मक कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं व्यापार के नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए पानी खूब पिए एवं खान-पान पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आसमानी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
मीन राशिः इस सप्ताह परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेवारियां मिलेगी जिसे सफलता आएगी। आर्थिक स्थिति में आए एवं व्यय का संतुलन बना कर रखें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए योग एवं ध्यान करें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे एवं मधुरता बढ़ेगी।पीला रंग आपके लिए शुभ है।
(नोटः साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)
#जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां