1 of 1 parts

फेकने से पहले रुकिए, खाली नेल पॉलिश की बोतलें बदल देंगी आपके घर का लुक आजमाएं ये 7 जादुई तरीके

By: Team Aapkisaheli | Posted: 11 Apr, 2026

फेकने से पहले रुकिए, खाली नेल पॉलिश की बोतलें बदल देंगी आपके घर का लुक आजमाएं ये 7 जादुई तरीके
अक्सर नेल पॉलिश खत्म होने के बाद हम उसकी शीशी को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छोटी सी कांच की बोतलें आपके घर को किसी आलीशान महल जैसा लुक दे सकती हैं। बाजार में मिलने वाले महंगे डेकोरेटिव आइटम्स के बजाय आप घर पर ही मौजूद इन बोतलों से अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं। आइए जानते हैं नेल पॉलिश की खाली बोतलों को दोबारा इस्तेमाल करने के 7 दिलचस्प तरीके। 
नन्हे और प्यारे शोपीसः 
सबसे पहले बोतल को थिनर से अच्छी तरह साफ कर लें ताकि उसका पुराना रंग निकल जाए अब आप इस पर अपनी पसंद का स्प्रे पेंट या एक्रिलिक कलर करें सजावट के लिए आप इस पर छोटे मोती सितारे या ग्लिटर चिपका सकते हैं इन बोतलों को शेल्फ या अपनी डेस्क पर सजाने से कमरा बेहद आकर्षक दिखने लगता है। 

मिनी फ्लावर वासः 
इन छोटी बोतलों का इस्तेमाल आप नन्हे फूलदान के तौर पर कर सकते हैं इनमें छोटे ताजे फूल या आर्टिफिशियल फूल लगाकर इन्हें खिड़की के पास या बेड के बगल वाली मेज पर रखें यह आपके कमरे में ताजगी और खूबसूरती भर देंगे। 

दीवारों के लिए हैंगिंग डेकोरः 
अगर आप अपने कमरे की दीवार या बालकनी को सजाना चाहते हैं तो इन बोतलों को पेंट करने के बाद इनके गले में जूट की रस्सी या चमकीला धागा बांधें अब इन्हें अलग अलग ऊंचाई पर लटका दें यह एक बहुत ही यूनिक और स्टाइलिश लुक देता है। 

विंटेज कैंडल होल्डरः 
पुरानी बोतलों को गोल्डन या सिल्वर कलर से पेंट करें और इनके ऊपरी हिस्से में पतली मोमबत्तियां लगाएं रात के समय जब ये मोमबत्तियां जलेंगी तो आपका घर किसी रॉयल डिनर टेबल जैसा महसूस होगा। 

होम मेड अरोमा डिफ्यूजरः 
घर को खुशबूदार बनाने के लिए यह सबसे बेहतरीन तरीका है बोतल में अपना पसंदीदा खुशबूदार तेल यानी एसेंशियल ऑयल भरें और उसमें कुछ पतली लकड़ी की स्टिक्स डाल दें ये स्टिक्स धीरे धीरे खुशबू को पूरे कमरे में फैला देंगी। 

चमचमाती फेयरी लाइट्सः 
बोतल को पारदर्शी रहने दें या हल्का पेंट करें और इसके अंदर छोटी एलईडी लाइट्स डाल दें रात में ये बोतलें छोटे लैंप की तरह चमकती हैं जिन्हें आप नाइट लैंप के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

कलरफुल सैंड आर्टः 
यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एक मजेदार काम है अलग अलग रंगों की रेत को बोतल में परतों के रूप में भरें अगर रंगीन रेत न मिले तो आप नमक में थोड़ा रंग मिलाकर भी इसे तैयार कर सकते हैं यह आपकी टेबल पर एक आर्ट पीस की तरह लगेगा। 

इस तरह आप बेकार पड़ी चीजों से न सिर्फ पर्यावरण को बचा सकते हैं बल्कि अपने घर को एक नया और क्रिएटिव अंदाज भी दे सकते हैं तो अगली बार नेल पॉलिश खत्म हो तो उसे फेंकने की गलती बिल्कुल न करें। 

 -हेमलता शर्मा, जयपुर

#गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में


DIY Home Decor, Upcycling, Nail Polish Bottles, Luxury Interiors, Sustainable Living, Miniature Art, Palace Decor,

Mixed Bag

Ifairer