1 of 1 parts

पारंपरिक आभूषणों में बढ़ा क्रेज ट्रेंड में शामिल हुए एंटीक झुमके और इयर चेन

By: Team Aapkisaheli | Posted: 13 Aug, 2026

पारंपरिक आभूषणों में बढ़ा क्रेज ट्रेंड में शामिल हुए एंटीक झुमके और इयर चेन
भारतीय पारंपरिक परिधानों के साथ सही आभूषणों का चुनाव सुंदरता को कई गुना बढ़ा देता है हाल ही में मार्केट में ट्रेडिशनल लुक को ध्यान में रखते हुए नया और आकर्षक आभूषण संग्रह पेश किया गया है। इस कलेक्शन में बारीकी से तैयार किए गए झुमके और कानों की चेन शामिल हैं जो क्लासिक और एथनिक स्टाइल का अद्भुत संगम पेश करते हैं। 

​विभिन्न डिजाइन और खासियतें


​मोती और ग्रीन बीड्स डिजाइन: इस डिजाइन में नीचे लटकती मोतियों की बूंदें और हरे रंग के मनके लगे हैं जो इसे बहुत ही शालीन और सोबर लुक देते है। 

​रूबी स्टोन और गोल्डन फिनिश: रूबी पत्थरों की चमक और सुनहरी फिनिश वाले झुमके शाही और भव्य लुक के लिए तैयार किए गए हैं। 


​पीकॉक और एंटीक स्टाइल: मोर की आकृति वाले लंबे झुमके और एंटीक फिनिश वाली इयर चेन पारंपरिक कार्यक्रमों के लिए काफी पसंद की जा रही हैं। 

​कुंदन और पोल्की वर्क: जड़ाऊ कुंदन और पोल्की स्टाइल वाले इयर स्टड्स भारी साड़ियों और लहंगों के साथ बेहतरीन संयोजन बनाते हैं। 


​यह ज्वेलरी खास तौर पर सिल्क साड़ी कांजीवरम लहंगे अनारकली सूट और हाफ साड़ी जैसे पारंपरिक परिधानों के साथ बहुत सुंदर दिखती है इन्हें शादी सगाई त्योहार गृह प्रवेश और सांस्कृतिक आयोजनों जैसे खास मौकों पर आसानी से पहना जा सकता है। 


​अगर आप किसी खास मौके के लिए ज्वेलरी चुनना चाहती हैं या किसी को कोई यादगार तोहफा देना चाहती हैं तो यह आभूषण संग्रह एक बेहतरीन विकल्प है। इनके सदाबहार डिजाइन और बारीक कारीगरी इन्हें हर खास मौके के लिए उपयुक्त बनाती है। 


हेमलता शर्मा जयपुर

#क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे


Traditional Jewelry, Antique Earrings, Ear Chain, Traditional Earrings, Indian Jewelry, Ethnic Jewelry, Antique Jewelry Design, Kundan Earrings

Mixed Bag

News

संदीपा धर ने श्रीनगर के शंकराचार्य मंदिर की 250 सीढ़ियां चढ़कर लिया आशीर्वाद
संदीपा धर ने श्रीनगर के शंकराचार्य मंदिर की 250 सीढ़ियां चढ़कर लिया आशीर्वाद

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0