1 of 1 parts

पढाई के साथ जॉब के फायदे

By: Team Aapkisaheli | Posted: 16 Jan, 2013

पढाई के साथ जॉब के फायदे
पढाई के साथ नौकरी करना काफी हद तक फायदेमंद होता है। आर्थिक स्थिति ठीक ना होने पर पढाई के लिए खर्च होने वाले पैसे के लिए हमेे किसी दूसरे के सामने हाथ नहीं फैलाना पडता। इतना ही नहीं, पढाई के दौरान नौकरी करने पर बच्चो बहुत जल्दी अपनी जिम्मेदारियां उठाना सीख जाते हैं। पढाई के साथ काम करने के निम्म फायदे हैं।

एक्सपीरिएंस पढाई के दौरान जॉब करने से छात्र ऑफिस में काम करने के तौर-तरीके सीख जाते हैं। पढाई और नौकरी करते हुए वे ज्यादा काम करने के आदी हो जाते हैं और ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहते हैं। पढाई पूरी करने के बाद नौकरी ढूंढते समय उन्हें कोई परेशानी नहीं होती है।

आर्थिक मजबूती
पढाई के साथ नौकरी करना एक अच्छा ऑप्शन है। इससे स्टूडेंट्स को आर्थिक मजबूती मिलती है। पैरेंट्स से जबे खर्च लेने की बजाय बच्चो आत्मनिर्भर होकर अपना जेब खर्च उठा सकते हैं। बडे शहरों में पार्ट टाइम नौकरी के कई ऑप्शन मौजूद हैं इससे स्टूडेंट्स अपना खर्च उठाने के साथ ही परिवार की मदद भी कर पाते हैं।

दमदारी सीवी पढाई के साथ पार्ट टाइम नौकरी करके वर्क एक्सपीरिएंस बढता है। पढाई पूरी करते-करते आपके सीवी में दो से तीन साल तक का वर्क एक्सपीरिएंस जुड जाता है, जिससे आगे नौकरी के लिए इंटरव्यू देते समय सामने वाले पर आप अच्छी छाप छोडने में सफल होते हैं।

कॉन्फिडेंस कम उम्र में पढाई के साथ नौकरी करने से छात्रों का आत्म-विश्वास बढता है। जिस उम्र में उनके दोस्त/सहेलियां दूसरों से बात तक करने से झिझकते हैं, उस उम्र में नौकरी करके वे कई लोगों के सम्पर्क में आते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढता है। आगे की पढाई को लेकर भी वे उतने ही उत्साहित होते हैं।

Mixed Bag

News

рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди
рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди

Ifairer