1 of 1 parts

फॉर्मल लुक में तड़का स्लीवलेस टॉप के साथ ऐसे बढ़ाएं अपना ऑफिस कॉन्फिडेंस

By: Team Aapkisaheli | Posted: 06 Apr, 2026

फॉर्मल लुक में तड़का स्लीवलेस टॉप के साथ ऐसे बढ़ाएं अपना ऑफिस कॉन्फिडेंस
अक्सर महिलाओं के मन में यह सवाल रहता है कि क्या स्लीवलेस टॉप ऑफिस के माहौल में प्रोफेशनल लगेगा इसका जवाब है बिल्कुल बस जरूरत है तो इसे सही तरीके से कैरी करने की। अगर आप भी अपने पुराने वर्क वियर बोर हो चुकी हैं तो इन 4 स्मार्ट तरीकों से अपने स्लीवलेस टॉप को एक नया और पावरफुल लुक दे सकती हैं।   स्ट्रक्चर्ड ब्लेज़र का साथः 
अगर आपकी कोई जरूरी मीटिंग या प्रेजेंटेशन है, तो स्लीवलेस टॉप के ऊपर एक फिटेड ब्लेज़र पहनना सबसे सुरक्षित और क्लासी विकल्प है। काले नेवी ब्लू या बेज जैसे न्यूट्रल रंगों का चुनाव करें। इसके साथ मैचिंग ट्राउजर और स्टाइलिश लोफर्स आपके लुक में चार चाँद लगा देंगे। यह न केवल आपको प्रोफेशनल दिखाता है बल्कि आपको एक बॉस लेडी वाला अहसास भी कराता है। 

स्लीक और मिनिमलः 
जब टॉप ही काफी हो अगर आपके ऑफिस का कल्चर थोड़ा मॉडर्न है तो आप स्लीवलेस टॉप को बिना किसी लेयरिंग के भी पहन सकती हैं। इसके लिए मोटे कॉटन या क्रेप फैब्रिक वाला टॉप चुनें जिसकी नेकलाइन थोड़ी हाई हो। 

स्टाइलिंग गाइडः 
इसे वाइड-लेग ट्राउजर के साथ पहनें। याद रखें जब कपड़े सिंपल हों तो एक्सेसरीज पर ध्यान दें। एक हाथ में सुंदर सी घड़ी और छोटे झुमके इस लुक को कम्पलीट करने के लिए काफी हैं। 

मिड लेंथ स्कर्ट के साथ फेमिनिन टचः 
स्टाइल के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं अपने स्लीवलेस टॉप को हाईवेस्ट मिडी स्कर्ट के साथ टक इन करके पहनें। 

क्यों है खासः 
यह लुक न केवल कंफर्टेबल है बल्कि बहुत ही सुंदर और फेमिनिन भी लगता है। इसके साथ ब्लॉक हील्स या पॉइंटेड फ्लैट्स पहनें। यह कॉम्बिनेशन उन दिनों के लिए बेस्ट है जब आपको ऑफिस के बाद किसी डिनर या इवेंट में जाना हो।
 कैजुअल फ्राइडे के लिए शर्ट लेयरिंगः 

लंबे कामकाजी दिनों में आराम सबसे ऊपर होता है। ऐसे में अपनी फिटिंग वाली स्लीवलेस टॉप के ऊपर एक हल्की कॉटन या लिनन की शर्ट पहनें। 

कैसे पहनेंः 
शर्ट के बटन खुले रहने दें या हल्का सा नॉट बांध लें। इसे हाई-वेस्ट जींस या चिनोस के साथ पेयर करें। यह लेयरिंग आपको कूल और रिलैक्स्ड लुक देती है जो शुक्रवार के काम के माहौल के लिए एकदम परफेक्ट है। ऑफिस वियर का मतलब सिर्फ उबाऊ कपड़े नहीं है। थोड़ा सा बदलाव और सही चुनाव आपके साधारण से स्लीवलेस टॉप को भी सबसे बेहतरीन वर्क-ऑउटफिट बना सकता है। तो कल आप इनमें से कौन सा लुक ट्राई कर रही हैं। 

-हेमलता शर्मा, जयपुर

#घरेलू उपाय से रखें पेट साफ


Lifestyle, News, fashion, women, office, professional, workwear, sleeveless, styling, style, tips, apparel, workplace,

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0