1 of 1 parts

अभिनेत्री शिवांगी जोशी को क्या है पसंद?

By: Team Aapkisaheli | Posted: 09 Dec, 2019

अभिनेत्री शिवांगी जोशी को क्या है पसंद?
मुंबई। ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभिनेत्री शिवांगी जोशी का कहना है कि उन्हें अभिनय का पेशा काफी पसंद है और इसके पीछे उनके प्रशंसकों का बहुत बड़ा हाथ है। अभिनय में उन्हें सबसे ज्यादा क्या पसंद है, यह पूछे जाने पर अभिनेत्री ने कहा, वो चीज हमारे प्रशंसकों का प्यार है, जिससे हमें काफी संतोष मिलता है।
वहीं अभिनेत्री ने आगे कहा, सभी पेशे थकाऊ होते हैं। यह पूरी तरह से लोगों पर निर्भर करता है, और इस बात पर निर्भर करता है कि लोग अपने लिए कितना वक्त निकालते हैं। इस इंडस्ट्री में अपने लिए वक्त निकालना काफी आवश्यक है। उदाहरण के लिए मैं निरंतर शूटिंग के बाद फिल्म देखने या परिवारिक कार्यक्रम में जाती रहती हूं।
(आईएएनएस)

#तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय


Shivangi Joshi ,love, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, YRKKH

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0