1 of 1 parts

प्रियंका चोपड़ा ने बालों की देखभाल के लिए बताया देसी नुख्सा

By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 Apr, 2020

प्रियंका चोपड़ा ने बालों की देखभाल के लिए बताया देसी नुख्सा
मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ब्यूटीशियन बन गई हैं! अभिनेत्री क्वारंटीन के दिनों में अपने सिर और बालों की देखभाल के लिए देसी नुख्सा लेकर आई हैं। अभिनेत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, धूल से मुक्ति वाले इस माहौल में आप घर पर इसे ट्राई कर सकते हैं। मेरी मां ने मुझे यह सिखाया था। मेरी मां को उनकी मां ने सिखाया था।
प्रियंका ने वीडियो में बताया है, आप फुल फैट वाली दही लें, एक चम्मच उसमें मधु मिलाएं। फिर एक अंडा फोड़कर डालें। इसे अपने बालों पर अप्लाई करें और 30 मिनट तक छोड़ दें। फिर हल्के गर्म पानी से इसे धो लें।

प्रियंका ने इस पोस्ट के साथ एक डिस्क्लेमर भी दिया है, यह मेरे लिए तो बहुत अच्छा काम करता है, लेकिन इसकी गंध आपको पसंद नहीं आएगी। अपने बालों से दही महक को पूरी तरह से हटाने के लिए आपको दो बार शैंपू की जरूरत होगी। फिर कंडीशन तो अप्लाई करना ही होगा।

इस पोस्ट पर प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी।

एक प्रशंसक ने लिखा, सिर्फ हमारे मनोरंजन के लिए इस कृपया निक पर आजमाएं।

एक अन्य प्रशंसक ने अंडे से होने वाली बदबू को कम करने के तरीके के बारे में जानकारी साझा की और टिप्पणी की, सुगंधित तेल का उपयोग करने से बदबू कम हो जाएगी, बाल भी अच्छे दिखेंगे।

एक अन्य प्रशंसक ने मजाकिया अंदाज में पूछा, ग्रे बालों के लिए क्या उपाय है। (आईएएनएस)

#पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं


Priyanka Chopra , Priyanka Chopra homemade hair-pack solution, scalp, hair-pack solution

Mixed Bag

News

पंजाब किंग्स के नाम रिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास में दूसरी बार एक ही सीजन में 8वां दोहरा शतक
पंजाब किंग्स के नाम रिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास में दूसरी बार एक ही सीजन में 8वां दोहरा शतक

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0