1 of 1 parts

यम्मी-यम्मी आलू के गुलाब जामुन

By: Team Aapkisaheli | Posted: 21 Dec, 2015

यम्मी-यम्मी आलू के गुलाब जामुन
सर्दियों के आते ही आलू के सब्जी, परांठें बनने लग जाते हैं और वैसे भी आलू के बिना थाली सूनी लगती है। इसे हम चाहे जितने तरीकों से खाएं जी नहीं भरता। तो आज हम आपके लिए लाएं है आलू के गुलाब जामुन। सामग्री-
5 उबले आलू
50 ग्राम अरारोट
100 ग्राम खोया
तलने के लिए रिफाइंड ऑयल या देसी घी।
चाशनी के लिए सामग्री
2 कप चीनी
1 टीस्पून इलाइची पाउडर
2-4 धागे केसर।
बनाने की विधि- चीनी में एक कप पानी मिलाकर एक तार की चाशनी बना लें। फिर उसमें इलायची पाउडर और केसर मिला लें। उबले आलुओं को छीलकर मसलें। फिर उसमें अरारोट और खोया मिलाकर अच्छे से गूंध लें। इस मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उसके बीच मिश्री के दो दाने भरें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। चाशनी में डालकर आधे घंटे तक छोड दें और अब गरमागरम गुलाब जामुन सर्व कर सकती हैं।
Potato Gulab Jamun recipe, How to make Potato Gulab Jamun recipe, recipe for aloo gulab jamun, recipe in hindi

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0