1 of 1 parts

नए साल पर करियर की नई शुरूआत करें

By: Team Aapkisaheli | Posted: 12 Jan, 2013

नए साल पर करियर की नई शुरूआत करें
नए साल के मौके पर न्यू ईयर रेजोल्यूशन लेने की परम्परा काफी पुरानी है। कुछ लोग पूरे विश्वास से ये रेजोल्यूशन साल की शुरूआत में लेते हैं कि वे इन्हें पूरा करके ही रहेंगे लेकिन कुछ लोगों का मानना यह भी है कि रिजोल्यूशन तो तोडने को ही लिए बनते हैं। आपकी अप्रोच इनमें से जो भी हो लेकिन नए लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने के लिए मेहनत के महत्व से आप शायद ही इंकार करते हों। अब चूंकि आपने पिछले सालों में एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में कई उतार-चढाव देखे हैं, तो उनके अनुरूप खुद को ढालकर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आप इन रेजोल्यूशन्स की मदद ले सकते हैं। इन रेजोल्यूशन्स को लेने के साथ-साथ इन्हें पूरा करने के लिए ईमानदारी से प्रयास भी करें ताकि इस साल के अंत में आपके पास तय लक्ष्यों की उपलब्धि हो।

सबसे पहले समय को मैनेज करें यह तय करे लें कि आप आज का काम कल पर टालने आदत से बचेंगे। अपने शेडयूल को बेवजह बर्बाद होने से बचा सकेंगे। टाइम के सही मैनेजमेंट का पहला कदम है कि आप अपनी प्राथमिकताओं की एक सूची बना लें और उसके अनुरूप काम करें। समय को बर्बाद करने की बजाय नई चीज सीखने में निवेश करेंगे। थोडा समय बचाकर खुद की स्किल्स को बढाएंगे, तो बाद में यह आपके लिए काफी काम की साबित होंगी। समय की कद्र करके आप एक सफल बिजनेसमैन के रूप में नाम कमा सकते हैं।
я┐╜
खुद से वादा करें इस साल यह वादा खुद से जयर करें कि आप अपनी गलतियों को दूसरों के सिर नहीं मढेंगे क्योंकि आपकी यह आदत आपकी मदद करने के बजाय कमजोर बनाती है। गलतियों की जिम्मेदारी लेने से घबराना नहीं चाहिए। गलतियों से सीखने की कोशिश करना चाहिए।
я┐╜
खुशियां भी अपनी हैं इस साल बिजनेस में मिली छोटी-छोटी उपलब्धियों का भी पार्टी मनाएं। इससे आप भावनात्मक रूप से तो तरीताजा रहेंगे, साथ ही खुद की योग्यताओं पर गर्व भी कर सकेंगे। अपनी साथियों की उपलब्धियों को भी जश्A की तरह मनाना शुरू करें, क्योंकि विजनेस में सारा खेल जोश का होता है। अगर आप काम मेंखुशी खोज लेंगे, तो परेशानी नहीं आएगी।

Mixed Bag

News

рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди
рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди

Ifairer