1 of 1 parts

अपराजिता और अलसी का प्राकृतिक फेस सीरम, सिर्फ दो चीज़ों से पाएं निखरी और चमकदार त्वचा

By: Team Aapkisaheli | Posted: 05 Sep, 2026

अपराजिता और अलसी का प्राकृतिक फेस सीरम, सिर्फ दो चीज़ों से पाएं निखरी और चमकदार त्वचा
​महंगे और केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स के मुकाबले प्राकृतिक आयुर्वेदिक उपचार त्वचा को बिना किसी नुकसान के सेहतमंद बनाते हैं। घर पर बना अपराजिता और अलसी का फेस सीरम त्वचा को गहरा पोषण देकर असमय झुर्रियों और काले-धब्बों को दूर करने में मदद करता है।


​त्वचा के लिए अपराजिता और अलसी के फायदे


​अपराजिता के नीले फूलों में भरपूर मात्रा में एंथोसायनिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं और फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। दूसरी ओर अलसी के बीजों में ओमेगा 3 फैटी एसिड और लिग्नैन्स होते हैं जो पानी में उबलने के बाद जेल का रूप ले लेते हैं। यह प्राकृतिक जेल त्वचा में नमी को लॉक करके उसे मुलायम और चमकदार बनाए रखता है।


​सीरम बनाने की आसान विधि


​एक साफ बर्तन में एक गिलास पानी लें। इसमें एक बड़ा चम्मच अलसी के बीज और एक मुट्ठी ताजे या सूखे अपराजिता के फूल मिलाएं। इस मिश्रण को धीमी आंच पर सात से आठ मिनट तक पकाएं जब तक पानी हल्का चिपचिप जेल न बन जाए। इसके बाद गैस बंद करके मिश्रण को छननी की मदद से छान लें। पूरी तरह ठंडा होने पर इसे कांच की साफ बोतल में भरकर फ्रिज में रखें।



​उपयोग का तरीका और सावधानियां


​रोजाना रात को फेसवॉश करने के बाद इस सीरम की तीन से चार बूंदें चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। सीरम सोखने के बाद मॉइश्चराइजर लगा लें। यह घरेलू सीरम फ्रिज में चार से पांच दिनों तक सुरक्षित रहता है। यदि इसका रंग या गंध बदलने लगे तो नया बैच तैयार कर लें। संवेदनशीलता जांचने के लिए पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। 

हेमलता शर्मा जयपुर

#5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...


Aparajita Face Serum, Flaxseed Face Serum, Natural Face Serum, Homemade Face Serum, Aparajita and Flaxseeds for Skin, Butterfly Pea Face Serum

Mixed Bag

News

शिव शर्मा मर्डर केस : श्रद्धा दुबे समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, मृतक की मां बोलीं- न्याय मिलेगा
शिव शर्मा मर्डर केस : श्रद्धा दुबे समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, मृतक की मां बोलीं- न्याय मिलेगा

Ifairer