1 of 1 parts

गर्मियों के सीजन में जरूर खाएं ये फल, बीमारियां रहेंगी दूर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 Jun, 2021

गर्मियों के सीजन में जरूर खाएं ये फल, बीमारियां रहेंगी दूर
लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मियों का सीजन खानपान का खास ध्यान रखा जाता है। इस सीजन में खान पान का ध्यान ना रखना शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
गर्मियों में शरीर का तापमान ज्यादा होता है, शरीर के तापमान को संतुलन के रखने के लिए हमें मौसम के मुताबिक ही खान पान करना चाहिए। आइए हम आपको बताते है कि गर्मियों के सीजन में क्या खाएं और किस तरह अपनी सेहत को फिट रखें।

खीरे खाना सेहत के लिए लाभकारी

गर्मियों में खीरे को खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है। साथ ही खीरा ऑयली त्वचा को ठीक करने का काम भी करता है।

खीरा खाने से सीने जलन, एसीडिटी जैसी समस्याएं दूर होती हैं। आम को फलों को राजा कहा जाता है। आम खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। आम में विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में होता है।

इन फलों का भी करें सेवन

गर्मी के सीजन में तरबूज, खरबूजा, आम आदि खाना शरीर के लिए अच्छा रहता है। इस सीजन में तरबूज का सेवन करना शरीर के लिए बहुत लाभकारी रहता है। तरबूज में सोडियम, पौटेशियम और विटामिन बी पाया जाता है।

तरबूज में पानी ज्यादा मात्रा में होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। तरबूज खाते वक्त कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए। ये शरीर को हानि पहुंचा सकता है।

#बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके


summer season,fruits,cucumbers,watermelon,melon,grapes

Mixed Bag

News

दुनिया भर के मंचों की यादों को संजोने के लिए ऑल हार्ट्स टूर का लाइव एल्बम : श्रेया घोषाल
दुनिया भर के मंचों की यादों को संजोने के लिए ऑल हार्ट्स टूर का लाइव एल्बम : श्रेया घोषाल

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0