1 of 1 parts

Moms & Baby Care : गर्भावस्था में खट्टा डकार और पेट में जलन क्यों बढ़ती है. समझें कारण और बचाव

By: Team Aapkisaheli | Posted: 31 Mar, 2026

Moms & Baby Care : गर्भावस्था में खट्टा डकार और पेट में जलन क्यों बढ़ती है. समझें कारण और बचाव
हैल्थ डेस्क। नई दिल्ली
गर्भावस्था के दौरान पेट में ज्यादा एसिड बनने (हाइपरएसिडिटी) की समस्या काफी आम होती है और लगभग हर दूसरी महिला को इसका सामना करना पड़ता है। इसमें पेट या गले में जलन होना, खट्टा डकार आना, मुंह में लंबे समय तक खट्टा स्वाद बने रहना, जी मिचलाना या उल्टी जैसा महसूस होना जैसी दिक्कतें होती हैं। कई बार ऐसा लगता है जैसे सीने में जलन ऊपर की तरफ गले तक आ रही हो। 

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि प्रेग्नेंसी में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और पेट का एसिड ऊपर की तरफ आने लगता है। जैसे-जैसे गर्भ बढ़ता है, पेट पर दबाव भी बढ़ता है, जिससे यह समस्या और ज्यादा महसूस हो सकती है। 

ऐसी स्थिति में सबसे जरूरी है अपनी दिनचर्या और खानपान पर ध्यान देना। कोशिश करें कि समय पर खाना खाएं और ज्यादा देर तक भूखे न रहें, क्योंकि खाली पेट रहने से एसिडिटी और बढ़ जाती है। हल्का और आसानी से पचने वाला खाना जैसे दलिया, खिचड़ी, उबली सब्जियां आदि लेना बेहतर रहता है। 

ठंडक देने वाली चीजें जैसे नारियल पानी, छाछ और सादा खाना काफी राहत देते हैं। दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है। इससे पाचन सही रहता है और एसिडिटी कम होती है। साथ ही, अच्छी नींद लेना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि नींद पूरी न होने से भी शरीर की पाचन क्रिया प्रभावित होती है। 

कुछ आदतों से बचना भी उतना ही जरूरी है। जैसे खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से बचें, क्योंकि इससे एसिड ऊपर की तरफ आने लगता है। खाने के बाद थोड़ा टहलना फायदेमंद रहता है। सोते समय बाईं करवट (लेफ्ट साइड) लेटना बेहतर माना जाता है, क्योंकि इससे पाचन में मदद मिलती है और एसिडिटी कम होती है। 

ज्यादा तेल, मसालेदार, खट्टा, नमकीन और पैकेज्ड या प्रिजर्व्ड फूड से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि ये चीजें एसिडिटी को बढ़ा सकती हैं। कुछ आसान घरेलू उपाय भी इस समस्या में राहत दे सकते हैं, जैसे लौंग, आंवला और थोड़ा सा चीनी मिलाकर पानी में रात भर भिगो दें और सुबह उसे छानकर थोड़ा-थोड़ा पीएं, इससे पेट की जलन में आराम मिलता है। 

इसी तरह अजवाइन (या सौंफ जैसे बीज) का पाउडर चीनी के साथ पानी में मिलाकर लेने से भी फायदा हो सकता है। हालांकि, अगर लक्षण बहुत ज्यादा बढ़ जाएं या कुछ गंभीर संकेत दिखें जैसे पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द, भूख लगने पर ज्यादा दर्द होना, खून की उल्टी आना या काले रंग का मल होना, तो इसे हल्के में न लें। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है, क्योंकि यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।


#लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत


Pregnancy Hyperacidity, Heartburn Symptoms, Acid Reflux, Digestive Distress, Maternal Health, Stomach Burning, Sour Belching, Nausea Management, Gestational Wellness, Throat Irritation,

Mixed Bag

News

तान्या मित्तल ने कहा- मां है ना में मां के साथ बिताया खास समय, रोज़मर्रा की जिंदगी में नहीं मिल पाता ऐसा मौका
तान्या मित्तल ने कहा- मां है ना में मां के साथ बिताया खास समय, रोज़मर्रा की जिंदगी में नहीं मिल पाता ऐसा मौका

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0