1 of 1 parts

17 मार्च का पंचांग : मंगलवार को मासिक शिवरात्रि, अमृतकाल रात में, नोट कर लें भद्रा का समय

By: Team Aapkisaheli | Posted: 16 Mar, 2026

17 मार्च का पंचांग : मंगलवार को मासिक शिवरात्रि, अमृतकाल रात में, नोट कर लें भद्रा का समय
नई दिल्ली। सनातन धर्म में पंचांंग का विचार करने के बाद ही शुभ-अशुभ समय का निर्धारण होता है। मंगलवार, 17 मार्च को देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की आराधना को समर्पित मासिक शिवरात्रि है। यह दिन महादेव की पूजा-उपासना के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन भक्त उपवास रखकर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और फूल चढ़ाते हैं। पंचांग के अनुसार इस दिन कई महत्वपूर्ण योग और समय भी हैं, जो पूजा-पाठ और नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ माने जाते हैं। 
दृक पंचांग के अनुसार, 17 मार्च को सूर्योदय 6 बजकर 29 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 30 मिनट पर होगा। तिथि की बात करें तो कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी सुबह 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी शुरू हो जाएगी। यह चतुर्दशी ही मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाई जाती है। नक्षत्र शतभिषा रहेगा, जो अगले दिन सुबह 6 बजकर 9 मिनट तक प्रभावी रहेगा, फिर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा। 


योग सिद्ध सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा, उसके बाद साध्य योग शुरू होगा जो अगले दिन सुबह 6 बजकर 22 मिनट तक चलेगा। करण वणिज सुबह 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगा, फिर विष्टि करण शाम 8 बजकर 59 मिनट तक प्रभावी रहेगा। शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 53 मिनट से 5 बजकर 41 मिनट तक, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 28 मिनट से 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। 

सबसे महत्वपूर्ण अमृतकाल रात 11 बजकर 1 मिनट से देर रात 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा, जो पूजा और जप के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर तक, यमगंड सुबह 9 बजकर 29 मिनट से 10 बजकर 59 मिनट तक, गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से 2 बजकर तक रहेगा। भद्रा सुबह 9 बजकर 23 मिनट से शाम 8 बजकर 59 मिनट तक और पञ्चक पूरे दिन प्रभावी रहेगा। आडल योग भी पूरे दिन रहेगा।

#गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...


Sanatan Dharma, Panchang, Masik Shivratri, Mahadev, Goddess Parvati, Auspicious Timing, Shubh Muhurat, Spiritual Significance, Devotion,

Mixed Bag

  • Love & Romance : क्या अब रिश्तों में डेटिंग गेम्स का अंत हो रहा है?Love & Romance : क्या अब रिश्तों में डेटिंग गेम्स का अंत हो रहा है?
    रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि शुरुआत में यह तरीका थोड़ा कठोर लग सकता है लेकिन लंबे समय के लिए यह सबसे बेहतर है। जब दोनों पार्टनर्स को पता होता है कि वे क्या चाहते हैं तो गलतफहमियों और धोखे की गुंजाइश खत्म हो जाती है।2026 का नया रोमांस चांद-तारों के वादों में नहीं बल्कि साफ नीयत और स्पष्टता में छिपा है।...
  • Fashion Fever: नोज़ पिन देगी आपको सादगी में स्टेटमेंट लुकFashion Fever: नोज़ पिन देगी आपको सादगी में स्टेटमेंट लुक
    ​पहले एक समय था जब नाक छिदवाना केवल शादी या परंपरा से जोड़कर देखा जाता था लेकिन अब यह कूल और इंडिपेंडेंट लुक का हिस्सा है। कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर ऑफिस जाने वाली प्रोफेशनल महिलाओं तक हर कोई नोज़ पिन को अपने लुक का हिस्सा बना रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह चेहरे के फीचर्स को उभारती है। एक छोटी सी चमकती हुई नोज़ पिन पूरे चेहरे की रौनक बदल देती है।...
  • Fashion Funda: इस चिलचिलाती गर्मी में कंफर्ट ही बनेगा आपका सिग्नेचर स्टाइलFashion Funda: इस चिलचिलाती गर्मी में कंफर्ट ही बनेगा आपका सिग्नेचर स्टाइल
    ग्लोबल रनवे से लेकर हमारे लोकल बाजारों तक, इस बार पर्सनालिटी ड्रेसिंग का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। आइए जानते हैं कि इस बार आपके वॉर्डरोब में क्या नया जुड़ने वाला है।...
  • Beauty Tips : गर्मियों की टैनिंग नहीं करेगी परेशान, घर पर बनाए ये प्राकृतिक उबटनBeauty Tips : गर्मियों की टैनिंग नहीं करेगी परेशान, घर पर बनाए ये प्राकृतिक उबटन
    टैनिंग गर्मियों में होने वाली आम समस्या है, जिससे त्वचा का रंग गहरा हो जाता है। धूप की लगातार पड़ने वाली किरणों से बचने के लिए त्वचा मेलेनिन नाम का हॉर्मोन बनाती है, और समय के साथ रंग असमान हो जाता है। अगर सही देखभाल की जाए तो टैनिंग से छुटकारा पाया जा सकता है। टैनिंग हटाने के लिए केवल अस्थायी निखार पर्याप्त नहीं होता।...

Ifairer