बिना पैसे खर्च किए चमकाएं अपना घर, जानें सोफे और गद्दे की सफाई के ये अनोखे घरेलू जादुई नुस्खे
By: Team Aapkisaheli | Posted: 27 Mar, 2026
क्या आप अपने घर की सफाई और घर वालों की सेहत को लेकर चिंतित रहते हैं अगर हाँ तो आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अक्सर घर के कोने-कोने में जमी धूल-मिट्टी गंदगी और दाग-धब्बे न सिर्फ घर की खूबसूरती को खराब करते हैं बल्कि वे आपके और आपके परिवार के स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदेह हो सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे बेहतरीन घरेलू जादुई नुस्खे जिनकी मदद से आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपने सोफे और गद्दे को बिल्कुल नए जैसा चमका सकते हैं।
सोफा सेट: चमक और महक का राज सोफा घर का वो कोना होता है जहाँ सबसे ज्यादा समय बिताया जाता है। इसे साफ करने के लिएः-
बेकिंग सोड़ाः सोफे पर बेकिंग सोडा छिड़कें और 20 मिनट के बाद इसे वैक्यूम या ब्रश से साफ कर लें। यह न सिर्फ गंदगी हटाता है बल्कि नमी और बदबू को भी खत्म करता है।
सिरका : अगर सोफे पर दाग लगे हैं तो गुनगुने पानी में थोड़ा सिरका और लिक्विड सोप मिलाकर हल्के हाथ से रगड़ें। इससे दाग आसानी से निकल जाएंगे।
गद्दे: गहरी सफाई और कीटाणुओं से छुटकारा गद्दे में छिपी धूल-मिट्टी से डस्ट माइट्स पैदा हो सकते हैं। इसे साफ करने के लिए:
धूप: गद्दे को महीने में कम से कम एक बार 3-4 घंटे की तेज धूप जरूर दिखाएं। सूरज की रोशनी कीटाणुओं को नष्ट करती है।
पीले दाग: गद्दे पर लगे पीले दागों को हटाने के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड और बेकिंग सोडा के मिश्रण को लगाएं। सूखने पर इसे पोंछ लें इससे गद्दा एकदम साफ हो जाएगा।
तकिए : ताजगी भरी नींद के लिए तकिए भी सफाई की मांग करते हैं क्योंकि वे आपके चेहरे के संपर्क में आते हैं।
धुलाई : अगर आपके तकिए धोने लायक हैं तो उन्हें मशीन में धोते समय आधा कप सिरका डालें। इससे वे सॉफ्ट बने रहेंगे और बैक्टीरिया खत्म होंगे।
प्राकृतिक खुशबू: तकिए को महकाने के लिए उनके कवर के अंदर लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें या सूखे पुदीने की पत्तियां रखें। इससे नींद अच्छी आएगी।
सावधानी बरतें: कोई भी नुस्खा अपनाने से पहले सोफे या गद्दे के किसी कोने पर पैच टेस्ट जरूर कर लें ताकि कपड़े के रंग पर कोई बुरा असर न पड़े। इस तरह रसोई में मौजूद छोटी-छोटी चीजों की मदद से आप अपने घर को न केवल चमका सकते हैं बल्कि उसे बीमारियों से मुक्त और खुशबूदार भी बना सकते हैं।
- हेमलता शर्मा, जयपुर
#जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां