1 of 1 parts

लॉजिटेक जी ने 6,795 रुपये में नया गेमिंग हेडसेट लॉन्च किया

By: Team Aapkisaheli | Posted: 13 July, 2021

लॉजिटेक जी ने 6,795 रुपये में नया गेमिंग हेडसेट लॉन्च किया
नई दिल्ली। स्विट्जरलैंड स्थित तकनीकी कंपनी लॉजिटेक के उप-ब्रांड लॉजिटेक जी ने मंगलवार को एक नया वायर्ड गेमिंग हेडसेट 6,795 रुपये में लॉन्च किया।
नया लाइटवेट - लॉजिटेक जी 335 - वायर्ड गेमिंग हेडसेट अमेजन पर ब्लैक एंड व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा, 240 ग्राम वजन के साथ लॉजिटेक जी 335 गेमिंग हेडसेट बाजार में सबसे हल्के गेमिंग हेडसेट में से एक है।

बयान में कहा गया है, पुरस्कार विजेता जी733 वायरलेस गेमिंग हेडसेट के समान डिजाइन का उपयोग करते हुए, जी335 में स्मालर फिट और बढ़े हुए आराम के लिए एक पतला डिजाइन है।

गेमिंग हेडसेट में लंबे समय तक आराम प्रदान करने के लिए आपके सिर के अनुरूप एक एडजस्टेबल सस्पेंशन हेडबैंड डिजाइन और सॉफ्ट-फैब्रिक ईयरपैड मैटिरियल्स है।

कंपनी ने कहा कि मैचिंग रिवर्सिबल हेडबैंड के साथ लॉजिटेक जी335 को लॉजिटेक जी उत्पादों के साथ मिलाने और मैच करने के लिए डिजाइन किया गया है।

कंपनी के अनुसार, यह नया एडिशन गेमर्स को अपने गेमिंग स्पेस को कस्टमाइज और वैयक्तिकृत (पर्सनलाइज) करने के अधिक अवसर देता है।

लॉजिटेक जी335 हेडसेट में 3.5 मिमी ऑडियो जैक के माध्यम से लगभग किसी भी गेमिंग प्लेटफॉर्म के साथ उपयोग के लिए आसान प्लग एंड प्ले क्षमताएं हैं।

कंपनी के अनुसार, पूर्ण गेमिंग-ग्रेड ऑडियो गुणवत्ता, बिल्ट-इन नियंत्रण, सीधे ईयर कप पर स्थित एक वॉल्यूम रोलर और एक फ्लिप-टू-म्यूट माइक, गेमर्स को बिना किसी विकर्षण (डिस्ट्रेक्शन) के गेम में डूबने देता है।

लॉजिटेक जी335 क्रिस्टल क्लियर ऑडियो और संचार स्पष्टता के लिए डिस्कॉर्ड प्रमाणित भी है। (आईएएनएस)

#पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...


Logitech G, gaming headset, Rs 6,795

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer