क्या आपका भी लकी नंबर 5 है जानिए बुध ग्रह का यह अनोखा जादू
By: Team Aapkisaheli | Posted: 13 July, 2026
अंक ज्योतिष में मूलांक 5 को सबसे जादुई और ऊर्जावान माना जाता है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5 14 या 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 बनता है। इस अंक पर बुद्धि और व्यापार के देवता बुध ग्रह का राज होता है। यही वजह है कि इस तारीख को जन्मे लोग करियर की रेस में हमेशा सबसे आगे निकल जाते हैं।
दिमाग नहीं यह तो सुपर कंप्यूटर हैबुध के प्रभाव से इन लोगों का दिमाग बहुत तेज चलता है। इनके सामने कोई भी मुश्किल समस्या रख दी जाए, ये चुटकियों में उसका व्यावहारिक हल निकाल लेते हैं। इनकी बातचीत करने की कला इतनी शानदार होती है कि लोग इनकी बातों के दीवाने हो जाते हैं। सबसे खास बात यह है कि ये लोग किसी भी नए माहौल में बहुत जल्दी ढल जाते हैं।
इन सेक्टर्स में मचाते हैं धमालमूलांक 5 वाले लोग उन क्षेत्रों में राजा बनकर राज करते हैं जहां तेज दिमाग और बेहतरीन कम्युनिकेशन की जरूरत होती है।
बिजनेस और ट्रेडिंग में बड़ा नाम कमाते हैं
मीडिया, पत्रकारिता और लेखन में आगे रहते हैं
डिजिटल मार्केटिंग और सेल्स के उस्ताद होते हैं
मैनेजमेंट और काउंसलिंग में इनका कोई सानी नहीं होता
ये लोग गधे जैसी मेहनत करने के बजाय स्मार्ट वर्क करने में यकीन रखते हैं।
सफलता का गुप्त मंत्रमूलांक 5 के लोग नए अवसरों को तुरंत पहचान लेते हैं और बड़ा जोखिम लेने से भी पीछे नहीं हटते। हालांकि कई बार बहुत ज्यादा जल्दबाजी में फैसले लेना इनके लिए मुसीबत बन जाता है। न्यूमेरोलॉजिस्ट के अनुसार यदि ये लोग अपनी असाधारण बुद्धि के साथ थोड़ा सा धैर्य और अनुशासन जोड़ लें तो इन्हें दुनिया की कोई भी ताकत सफल होने से नहीं रोक सकती।
हेमलता शर्मा जयपुर
#गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में